
इटली (Italy) दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में शुमार है। समुद्र तट, झील और पहाड़ियों से घिरे इस देश में खूबसूरती के कई खजाने छिपे हैं। इस देश की खूबसूरती को देखने के लिए भी अलग से टूरिस्ट फीस देनी होगी। दरअसल, इटली की राजधानी वेनिस शहर में घूमने के लिए आपको अलग से टूरिस्ट फीस देनी होगी। अगर आप कभी भी भविष्य में इस देश में घूमने की सोच रहे हैं तो उससे पहले आपको ये बात जरूर ध्यान में रखनी होगी।
इटली के वेनिस शहर में अगले साल जनवरी से आने वाले पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बाद वेनिस (Venice) इस तरह का प्रवेश शुल्क लगाने वाला दुनिया का पहला शहर बन जाएगा। इटली के पर्यटन क्राउन में स्थित वेनिस की यात्रा करने वाले पर्यटकों को 16 जनवरी 2023 से प्रवेश शुल्क देने के बाद ही एंट्री मिलेगी।
पर्यटकों की अत्यधिक संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। खबरों की मानें तो वेनिस में घूमने के लिए एंट्री फीस 3 से 10 यूरो तक होगी। यह पर्यटकों की संख्या के अनुसार अलग-अलग होगी। पर्यटक जितने अधिक होंगे टिकट की कीमत उतनी अधिक होगी। यही नहीं जो लोग एंट्री फीस नहीं देंगे उन पर 300 यूरो का जुर्माना भी लगेगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक छह साल से कम उम्र के बच्चों को इसमें छूट दी जाएगी। साथ ही दिव्यांगों, स्वास्थ्य कारणों से रिश्तेदारों से मिलने आने वाले और किसी खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहर में आने वाले लोगों को छूट दी जाएगी।