Covid19: निगम पार्षद गुड्डी देवी जाटव ने क्षेत्र को करवाया सैनिटाइज़

Covid19: निगम पार्षद गुड्डी देवी जाटव ने क्षेत्र को करवाया सैनिटाइज़

मल्का गंज निगम पार्षद गुड्डी देवी जाटव
निगम पार्षद गुड्डी देवी जाटव

अभिषेक सिसोदिया, सत्यकेतन समाचार। देश में कोरोना वायरस अपने पैर पसार चुका है। कोरोना से लड़ने के लिए ही दिल्ली के मल्का गंज क्षेत्र से निगम पार्षद गुड्डी देवी जाटव और आर.डब्ल्यू.ए के साथ मल्का गंज क्षेत्र को सैनिटाइज़ (Sanitise) किया जा रहा है। निगम पार्षद गुड्डी देवी जाटव ने अपने निजी फंड से मल्का गंज क्षेत्र की हर गली और मोहल्ले को सैनिटाइज़ (Sanitise) करवाया जा रहा है। ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके।

क्षेत्र को सैनिटाइज़ (Sanitise) करने के साथ-साथ निगम पार्षद ने जरूरतमंद लोगों को राशन देकर भी मदद की। क्षेत्रीय निवासियों को चावल, दाल, चीनी जैसे घरेलू सामान लोगों को दिया जा रहा है। साथ ही साथ ये भी सुनिश्चित किया जा रहा हैं कि उनके क्षेत्र में कोई कोरोना वायरस संदिग्ध व्यक्ति तो नहीं हैं।

वहीं क्षेत्र की हर गलियों व मोहल्लों में जाकर लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक भी कर रही है। वह लोगों को लॉकडाउन (Lockdown) का पालन करने के लिए और लोगों को घर में ही रहने के लिए अपीव कर रही है।
निगम पार्षद गुड्डी देवी लगातार प्रयास कर रही है। जिससे कोरोना वायरस को बढ़ने से रोका जा सकें।

http://l1e.d8f.myftpupload.com/lockdown-spraying-sanitizer-on-bareilly-laborers-of-uttar-pradesh-dm-questioned-hyperactivity/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *