Corona virus: एम्स के डॉक्टर में भी मिला कोरोना वायरस

Corona virus: एम्स के डॉक्टर में भी मिला कोरोना वायरस

AIIMS doctor corona virus positive Corona virus: दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के फिजियोलॉजी विभाग के एक रेजिडेंट डॉक्टर में COVID-19 वायरस की पुष्टि हुई है। एम्स के सूत्रों के अनुसार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए डॉक्टर को आगे की जांच और कई अन्य टेस्ट के लिए एक निजी वार्ड में भर्ती कराया गया है। उनके परिवार की भी जांच होगी।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने गुरुवार को बताया कि राजधानी में COVID-19 वायरस से संक्रमित और संदिग्ध मरीज मिलाकर कुल 700 लोग दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में बुधवार शाम तक कोरोना वायरस के 152 पॉजिटिव केस हैं। इसमें से 53 केस मरकज के हैं। दिल्ली में कल 32 लोगों का आंकड़ा बढ़ा है, जिसमें 29 लोग निजामुद्दीन में तबलीगी जमात कार्यक्रम में शामिल हुए थे। दिल्ली में अभी 700 के करीब कोरोना पॉजिटिव और संदिग्ध मामले हैं। आज भी काफी लोगों की रिपोर्ट आएगी, जिसके बाद मामले और बढ़ने की आशंका है। इनमें मरकज के लोग ही ज्यादा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *