23 July: जानियें 23 जुलाई से जुड़े ऐतिहासिक इतिहास को

23 July: जानियें 23 जुलाई से जुड़े ऐतिहासिक इतिहास को

23-july-know-the-historical-history-associated-with-23-july
photo source: google

23 July सत्यकेतन समाचार: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार जुलाई 23 किसी वर्ष में दिन संख्या 205 है और यदि लीप वर्ष है तो दिन संख्या 206 है। भारत और विश्व इतिहास में 23 जुलाई का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। जानते हैं 23 जुलाई की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा।

23 July की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं की सूची:

वर्षघटना/वारदात/वृत्तांत
1540तुर्की ने जानोस सिगीसमंद जपोलयाइ को हंगरी के राजा के रूप में मान्यता दी।
1555हुमायूं ने सरहिंद में सिकंदर सूरी पर विजय प्राप्त करने के बाद दिल्ली में प्रवेश किया।
1726बेंजामिन फ्रैंकलिन फिलाडेल्फिया के लिए वापस रवाना हुए।
1764जेम्स ओटिस ने बिना प्रतिनिधित्व के कराधान पर अपने विचार प्रकाशित किये।
1829अमेरिका के विलियम ऑस्टिन बर्ट ने टाइपोग्राफ का पेटेंट कराया था, जिसने टाइपराइटर की नींव रखी।
1840कनाडा के प्रांत संघ के अधिनियम द्वारा बनाए गए।
1863उत्तरी लंदन में एलेक्जेंड्रा पार्क खोला गया।
1903फोर्ड मोटर कंपनी ने अपनी पहली कार बेची।
1905अल्फ्रेड डीकीन दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री बने।
1927बंबई में नियमित रुप से रेडियो प्रसारण शुरू हुआ।
1952यूरोपीय कोयला और इस्पात समुदाय की स्थापना की गयी।
1960यूसुफ बिन इशक ने सिंगापुर में सेंट जॉन एम्बुलेंस का मुख्यालय का उद्घाटन किया।
1972संयुक्त राज्य अमेरिका ने लैंडसैट १, की शुरूआत की जो की पहला पृथ्वी-संसाधन उपग्रह है।
1974ग्रीस के सैन्य शासक को ग्रीस में सात साल के सैन्य शासन के समापन के बाद नागरिक सरकार द्वारा प्रतिस्थापित किया गया।
1983तमिल टाइगर्स के नाम से विख्यात एलटीटीई विद्रोहियों और श्रीलंका सरकार के बीच पहला युद्ध शुरू हुआ।
1983जापान के पश्चिमी शिमन प्रान्त में भारी बारिश से 117 लोग मरे।
1984वनेसा विलियम्स ‘मिस अमेरिका’ के इतिहास में अपना खिताब छोड़ने वाली पहली महिला बनी। एक नग्न तस्वीर के कारण उन्हें खिताब छोड़ने को मजबूर किया गया।
1985कमोडोर ने न्यूयॉर्क के लिंकन सेंटर में अमिगा निजी कंप्यूटर की शुरुआत की।
1989गिउलिओ अंडरटी इटली के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।
2001मेघावती सुकर्णोपूत्री इंडोनेशिया की राष्ट्रपति बनीं।
2004हिन्दी फिल्मों के कामेडी के बादशाह महमूद अली का निधन हुआ।
2005मिस्र के शर्म अल-शेख़ और नामा बे के कुछ होटलों में बम विस्फोटों से लगभग 100 लोग मारे गये।
2012स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेविका लक्ष्मी सहगल निधन हुआ।
2014ट्रांस एशिया एयरवेज विमान के ताइवान में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 44 लोगों की मौत और 222 घायल हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *