
नई दिल्ली, सत्यकेतन समाचार। थाना मुखर्जी नगर के अंतर्गत आने वाले निरंकारी कॉलोनी इलाके में बीती रात उस समय हडक़ंप मच गया, जब एक महिला की छत से संदिग्ध हालत में गिरने से मौत हो गई। महिला के बेटा बेटी विदेश में डॉक्टर है। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम होगा। महिला की मौत खुदकुशी है या फिर एक हादसा पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। शुरूआती जांच में पुलिस मामले में पारिवारिक कलह की आशंका जाहिर रही है। महिला के पति व रिश्तेदारों से कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक महिला की पहचान नेहा (52) के रूप में हुई है। वह अपने पति धर्मा के साथ निरंकारी कॉलोनी इलाके में रहती थी। उसके पति का अपना कारोबार है। उनके बेटा बेटी काफी समय से अमरिका में रहते हैं। पुलिस को बीती रात पौने नौ बजे पुलिस को निरंकारी कॉलोनी स्थित एक बिल्डिंग से नेहा नामक महिला के संदिग्ध हालत में गिरने की सूचना मिली थी।
पुलिस मौके पर पहुंची। नेहा को तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके पर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरूआती जांच में पता चला कि दंपति के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। घटना से पहले भी पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। तभी महिला गुस्से में छत पर चली गई थी। शुरूआती जांच में पारिवारिक कलह की बातें सामने आई हैं। जिनके बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है।