क्या होती है मैटरनिटी लीव और किस देश में मिलती है सबसे ज्यादा छुट्टियां ?

क्या होती है मैटरनिटी लीव और किस देश में मिलती है सबसे ज्यादा छुट्टियां ?

किसी भी महिला के लिए मां बनना जितना खास अहसास है उतना ही जिम्मेदारी भरा भी। लेकिन कामकाजी महिलाओं के लिए मां बनने का सुख कई सारे सवाल और संदेह भी लेकर आता है। मतलब कि महिला के मां बनने के बाद उन्हें कितनी छुट्टियां मिलेंगी, कहीं नौकरी तो नहीं छोड़नी पड़ेगी, दफ्तर के साथ बच्चे की देखभाल कैसे हो पाएगी…अन्य कई तरह के सवाल एक महिला के दिमाग में दौड़ने लगते है, तो आपके इन सभी सवालों का जवाब देने के लिए आपको बताएंगे की दुनिया भर में पेड मैटरनिटी लीव की क्या व्यवस्था की गई है?

क्या होती है मैटरनिटी लीव

सबसे पहले आपको बताते हैं कि ये मैटरनिटी लीव क्या होती है, मैटरनिटी लीव यानी 17मातृत्व अवकाश। कुछ देशों में अवकाश की पूरी अवधि पेड होती है जिसमें पूरी तनख्वाह मिलती है। कुछ देशों में कुछ समयावधि तक पूरी तनख्वाह दी जाती है और कुछ समयावधि में छुट्टियों के साथ सिर्फ आधी तनख्वाह। मां बनने वाली हर कामकाजी महिला का इस अवकाश पर पूरा अधिकार होता है।

सबसे ज्यादा पेड मैटरनिटी लीव

बुल्गारिया देश में दुनिया का इकलौता देश है जहां मां बनने वाली कामकाजी महिला को सबसे ज्यादा पेड लीव मिलती हैं। पूर्वी यूरोप के इस देश में पूरे 410 दिनों की पेड मैटरनिटी लीव मिलती है। एक साल से ज्यादा का यह समय एक मां और होने वाले बच्चे के लिए बेहद अहम होता है।

यहां मिलता है पूरा एक साल

मां और बच्चे की बॉन्डिंग से लेकर बच्चे के चलना, संभलना सीखने तक एक साल का समय लग ही जाता है। अल्बानिया देश में इसी बात को ध्यान में रखते हुए बच्चे के जन्म से लेकर एक साल तक की पेड मैटरनिटी लीव की व्यवस्था की गई है।

अमेरिका में नहीं मिलती पेड मैटरनिटी लीव

दुनिया का सबसे ताकतवर देश में नए बने माता-पिता को सिर्फ 12 हफ्ते की छुट्टियां मिलती हैं और ये भी अनपेड होती हैं यानी एक भी दिन की तनख्वाह नहीं दी जाती है। यूनाइटेड स्टेट्स के आठ ऐसे स्टेट हैं जिन्होंने अपने अलग पेड फैमिली लीव लॉ बनाए हैं। इनमें कैलिफोर्निया, न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क, रो आईलैंड, वॉशिंगटन, मैसाच्युसेट्स, कनेक्टिकट और ओरेगन शामिल हैं।

भारत और पाकिस्तान

वहीं अगर बात करें भारत और पाकिस्तान की तो दोनों देश किसी भी मामले में कितने अलग क्यों ना हों, मातृत्व अवकाश दोनों देशों में एक समान है। यहां पहली संतान होने पर 26 हफ्ते यानी 182 दिनों की पेड मैटरनिटी लीव दी जाती है।