
उत्तरकाशी में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया है। यमुनोत्री के लिए जा रही एक बस खाई में गिर गई है। बताया जा रहा है कि ये हादसा यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा के पास हुआ है। बस में मध्य प्रदेश के 40 यात्री सवार थे।हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 6 लोग घायल हो गए हैं।
हादसे के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में श्रद्धालुओं की बस के खाई में गिरने की सूचना अत्यंत दुःखद है। इस पर मैंने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी से बात की है। स्थानीय प्रशासन और SDRF की टीमें बचाव कार्य में लगी हुई हैं। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है। NDRF भी शीघ्र वहां पहुंच रही है।