
- किम जोंग उन की फ़ोटो सामने आयी
- फर्टिलाइजर प्लांट का किया उद्घाटन
- फर्टिलाइजर फैक्ट्री का न्यूक्लियर कनेक्शन
World: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un) के स्वास्थ्य से जुड़ी अफवाहों के बीच शनिवार को उनकी एक फोटो सामने आई है जिसमें किम जोंग उन शुक्रवार को एक फर्टिलाइजर प्लांट के उद्घाटन आयोजन में शामिल हुए थे. जानकारी के मुताबिक इस फर्टिलाइजर की फैक्ट्री का न्यूक्लियर कनेक्शन बताया जा रहा है। इसका मकसद किसानों के खिए खाद बनाना नहीं, बल्कि तबाही का सामान जुटाना है।
एक न्यूज एजेंसी कहा कि किम ने यहां रिबन काटने की रस्म में भाग लिया। सेंचोन फॉस्फेटिक फर्टिलाइजर फैक्ट्री का यह समारोह मजदूर दिवस के मौके पर शानदार तरीके से आयोजित किया गया था। इस मौके पर किम जोंग के साथ उसकी बहन किम यो जोंग सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। 11 अप्रैल के बाद किम जोंग उन पहली बार दिखाई दिए हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर अफ़वाए फ़ैल रही थीं, जब वह अपने दादा किम इल सुंग की जयंती पर आयोजित समारोह में शामिल नहीं हुए थे।

पूर्वी एशिया में परमाणु कार्यक्रमों की जानकारी रखने वाले रिसर्चर मार्गारेट क्रो के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तर कोरिया का यह फर्टिलाइजर प्लांट किम जोंग उन के न्यूक्लियर प्रोग्राम में मदद कर सकता है। यह प्लांट फासफोरिक एसिड से यूरेनियम निकाल सकता है। यह फर्टिलाइजर प्लांट को देश के परमाणु महत्वाकांक्षा से जुड़ा हुआ हो सकता है।
हमेशा से किम जोंग उन का पूरा ध्यान देश की सैन्य और परमाणु शक्ति को बढ़ाने पर रहा है। इसको लेकर अमेरिका के साथ टकराव भी रहा। बाद में परमाणु प्रसार ना करने का वादा करते हुए उन्होंने ट्रंप के साथ दोस्ती भी की। लेकिन माना जा रहा है कि इस समय जब दुनिया कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ने में व्यस्त है। किम एक बार फिर अपने मंसूबों को अंजाम देने में जुट गए हैं।