NSP में कैफे में चाकूबाजी, एक की हत्या, ये था मामला

NSP में कैफे में चाकूबाजी, एक की हत्या, ये था मामला

सत्यकेतन समाचार, दिल्ली: राजधानी दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस (NSP) में एक कैफे में दो गुटों के बीच झड़के बाद चाकूबाजी हो गई। इस घटना में एक की हत्या कर दी गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा पुलिस झड़प में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश में जुटी है। ये घटना रविवार शाम की बताई जा रही है।

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि रविवार को सुभाष प्लेस (NSP) से झगड़े की कॉल आई थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि एक कैफे के बाहर लड़ाई के दौरान एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य लोगों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें:- America में PM Modi और Gautam Adani के खिलाफ केस दर्ज, समन जारी; ये है पूरा मामला

पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से पुछताछ की, तो उन्होंने बताया कि दो लोगों के बीच गलती से हाथ लगने के कारण लड़ाई हुई। इसके बाद देखते ही देखते लड़ाई हाथापाई शुरू हो गई और इसके बाद में एक आरोपी ने चाकू निकालकर वार कर दिया। इस दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय विनय कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि मृतक विनय अपने माता-पिता के साथ नेताजी सुभाष प्लेस के पास में ही रहता है। वह ड्राइवर का काम करता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना रविवार रात करीब 8 बजे की है। विनय अपने चचेरे भाई गौरव के साथ कैफे में आया था। इस दौरान ही गौरव का गलती से एक अन्य व्यक्ति को हाथ लग गया। इसके बाद ही ये घटना हुई।