
Maharashtra Political Crisis : शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ले ली है। उन्होंने मराठी में शपथ ली है। उसके बाद बीजेपी के नेता देवेंद्र फडणवीस ने उप मुख्य मंत्री के रूप में शपथ ली है।
वहीं इससे पहले देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके बाद वे प्रेस कांफ्रेंस कर उन्होंने कहा कि इस सरकार में हिन्दुत्व के खिलाफ हमला बोला जा रहा था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज साढ़े 7 बजे एकनाथ शिंदे सीएम पद की शपथ लेंगे और आज सिर्फ एक ही शपथ होगी।
देवेंद्र फडणवीस ने कहा, एक प्रकार से यह सरकार पथ भ्रष्ट थी। बीजेपी ने ऐसी सरकार का लगातार विरोध किया। इस सरकार के चलते शिवसेना के विधायकों में बड़ा रोष था। देवेंद्र फडणवीस ने कहा, हम सीएम बनने के लिए नहीं बल्कि हिन्दुत्व के लिए इनके साथ जा रहे हैं।