
25 July सत्यकेतन समाचार: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार जुलाई 25 किसी वर्ष में दिन संख्या 207 है और यदि लीप वर्ष है तो दिन संख्या 208 है। भारत और विश्व इतिहास में 25 जुलाई का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। जानते हैं 25 जुलाई की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा।
25 July की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं की सूची:
वर्ष | घटना/वारदात/वृत्तांत |
---|---|
1689 | फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। |
1722 | फादर्स रैली वार (1722-25) मेन और मैसाचुसेट्स सीमा के साथ आरम्भ हुआ। |
1759 | 7 साल युद्ध के दौरान ब्रिटिश सेना ने फ्रेंच से फोर्ट नीयाग्रा पर कब्जा कर लिया। |
1813 | भारत में पहली बार नौका दौड़ प्रतियोगिता कलकत्ता (अब कोलकाता) में आयोजित हुई। |
1837 | इलेक्ट्रिक टेलिग्राफ के इस्तेमाल का पहली बार सफलता पूर्वक प्रदर्शन किया गया। |
1854 | वाल्टर हंट को पहले पेपर शर्ट कॉलर का अमेरिकी पेटेंट हासिल हुआ। |
1909 | बार्सिलोना शहर में श्रमिकों ने विद्रोह आरम्भ किया। |
1938 | फ़िलिस्तीन की एक मंडी में दो बम विस्फोटों में 62 असैनिक मारे गये और लगभग 100 अन्य घायल हो गये। |
1957 | कनाडा में वाटरलू विश्वविद्यालय ओंटारियो शहर में स्थापित किया गया। |
1977 | नीलम संजीव रेड्डी भारत के छठे राष्ट्रपति बने। |
1982 | जैल सिंह भारत के 7वें राष्ट्रपति बने। |
1987 | रंगास्वामी वेंकटरमण आठवें राष्ट्रपति बने। |
1992 | एस. डी. शर्मा भारत के 9वें राष्ट्रपति बने। |
1993 | जायोनी शासन के सैनिकों ने दोबारा दक्षिणी लेबनान पर जल थल और वायु आक्रमण किया। |
1994 | जॉर्डन और इजरायल के बीच 46वर्षों से चल रहा युद्ध समाप्त हुआ। |
1997 | के. आर. नारायणन भारत के 10वें राष्ट्रपति बने। |
2000 | एयर फ्रांस का कॉनकॉर्ड विमान उड़ान भरने के दो मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें 113 लोगों की मौत हुई। |
2007 | प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं। |
2007 | देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने शपथ ली। |