
18 July सत्यकेतन समाचार: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार जुलाई 18 किसी वर्ष में दिन संख्या 200 है और यदि लीप वर्ष है तो दिन संख्या 201 है। भारत और विश्व इतिहास में 18 जुलाई का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। जानते हैं 18 जुलाई की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। एकत्रित तथ्य ऐसे होंगे जैसे : आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश के आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस इत्यादि.
18 July की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं की सूची:
वर्ष | घटना/वारदात/वृत्तांत |
---|---|
1630 | स्पेन के सैनिकों ने इटली के मंतुआ प्रांत पर कब्जा किया। |
1743 | साप्ताहिक अखबार न्यूयार्क में दुनिया में पहली बार आधे पृष्ठ का विज्ञापन प्रकाशित किया गया। |
1743 | पहला आधा पृष्ठ अखबार विज्ञापन प्रकाशित किया गया है (NY साप्ताहिक पत्रिका) |
1781 | ब्रिटेन के विख्यात खगोल शास्त्री विलियम हरशल ने आकाश गंगा की वास्तविकता का पता लगाया। |
1801 | नेपोलियन ने पोप पायस VII के साथ एक कॉनकोरट पर हस्ताक्षर किए। |
1825 | उरुग्वे ब्राजील से अलग हुआ। |
1857 | बंबई विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। |
1872 | ब्रिटेन में चुनाव में गुप्त मतदान अधिनियम आया। इससे पहले मतदान खुले तौर पर किए जाते थे। |
1931 | पहला वातानुकूलित पानी का जहाज ‘मरिपोसा’ शुरू हुआ। |
1944 | ब्रिटिश सैनिकों ने नाॅरमैंडी की बाेर्केबस पर्वतीय श्रृंखला पर कब्जा किया। |
1947 | भारतीय संसद ने विवश होकर इस देश के स्वाधीनता के क़ानून को पारित किया। |
1951 | उरुग्वे ने संविधान स्वीकार किया। |
1955 | पहली बार परमाणु ऊर्जा से उत्पादित बिजली को व्यावसायिक रूप से बेचा गया। |
1968 | अर्धचालक कंपनी इंटेल की स्थापना की गयी। |
1977 | वियतनाम संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना। |
1980 | पूर्ण रूप से भारत निर्मित उपग्रह ‘रोहिणी-1’ पृथ्वी की कक्षा में स्थापित हुआ। |
1984 | बेवर्ली बर्न्स दुनिया की पहली महिला बोइंग 747 कप्तान बनी। |
2000 | एलेक्स साल्मॉन्ट ने स्कॉटिश नेशनल पार्टी के नेता के पद से इस्तीफा दिया। |
2012 | भारत के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना का निधन हुआ। |