17 June : 17 June की बड़ी घटनाएं

17 June : 17 June की बड़ी घटनाएं

17 June सत्यकेतन समाचार : 17 जून ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 168वाँ (लीप वर्ष में 169 वाँ) दिन है। साल में अभी और 197 दिन बाकी हैं।क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं।

17 June: Big events of 17 June
PHOTO SOURCE: GOOGLE

इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा नहीं हो सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 17 जून को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. 

17 जून की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं की सूची:

वर्षघटना/वारदात/वृत्तांत
1609नीदरलैंड, इंग्लैंड और फ्रांस ने 12 वर्षों के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
1632मुगल बादशाह शाहजहां की पत्नी मुमताज महल का निधन हुआ।
1734फ्रांसीसी सैनिकों ने राइन में फिलिप्सबर्ग पर कब्जा किया।
1745अमेरिकी उपनिवेशों ने लुईबॉर्ग, फ़्रैंक से केप ब्रेटन द्वीप को कैप्चर किया।
1773कूकाका, कोलम्बिया की स्थापना जुआना रंगेल डी कुएल्रर द्वारा की गई।
1775बंकर हिल के युद्ध में ब्रिटिस सेना नेना अमेरिका की महाद्वीपीय सेना को पराजित किया किंतु उसे भारी क्षति उठानी पड़ी। महाद्वीपीय सेना ने सीघ्र ही स्वयं को पुनर्संयोजित कर लिया और अंरिकी स्वतंत्रता संग्राम जारी रहा।
1856रिपब्लिकन पार्टी ने अपना पहला राष्ट्रीय सम्मेलन फिलाडेल्फिया में किया।
18581857 के भारतीय स्वतत्रंता संग्राम की नायिका झांसी की रानी लक्ष्मीबाई शहीद हुई।
1885फ्रांस का तोहफा स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी न्यूयॉर्क के बंदरगाह पर पहुंचा।
1885स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी न्यूयॉर्क के हार्बर में लायी गयीl
1936हेनरिक हिमलर को जर्मन पुलिस का प्रमुख नियुक्त किया गया।
1950मिस्त्र, लेबनान, सीरिया और सऊदी अरब ने सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए।
1967चीन, हाइड्रोजन बम से संपन्न दुनिया का चौथा देश बना।
1970शिकागो में पहली बार किडनी प्रत्यारोपण का ऑपरेशन हुआ।
1981मिस्र के काहिरा में मुस्लिमों और इसाईयों के बीच संघर्ष में 14 लोग मारे गये।
1985जॉन हेन्ड्रिक्स ने संयुक्त राज्य अमेरिका में डिस्कवरी चैनल शुरू किया।
1994शिकागो में फीफा विश्वकप फुटबाल की शुरुआत हुई।
2015अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना के एक चर्च में बंदूकधारी ने नौ लोगों की हत्या की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *