
13 July सत्यकेतन समाचार: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार जुलाई 13 किसी वर्ष में दिन संख्या 195 है और यदि लीप वर्ष है तो दिन संख्या 196 है। भारत और विश्व इतिहास में 13 जुलाई का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 13 जुलाई की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। एकत्रित तथ्य ऐसे होंगे जैसे : आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश के आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस इत्यादि।
13 July की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं की सूची:
वर्ष | घटना/वारदात/वृत्तांत |
---|---|
1534 | ऑटोमन सेना ने उत्तर पश्चिमी फारस में ताबरिज पर कब्जा किया। |
1645 | अलेक्सेई रोमानोव अपने पिता माइकल की जगह रूस के शासक बने। |
1700 | कांस्टेंटिनोपल की संधि शांति की स्थापना के बाद रूसी-तुर्की युद्ध हुआ। |
1771 | ब्रिटेन के विख्यात नाविक जेम्ज़ कुक की पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध की ऐतिहासिक खोज-यात्रा तीन वर्ष के बाद समाप्त हुई। |
1772 | कैप्टन जेम्स कुक ने दक्षिणी सागर की दूसरी यात्रा शुरु की। |
1787 | संयुक्त राज्य अमेरिका की कांग्रेस उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के लिए नियमों को नियंत्रित करने के लिए नॉर्थवेस्ट अध्यादेश की पुष्टि की। |
1813 | इटली की राष्ट्रीय सैन्य पुलिस “कार्बिनेरिरी”, विक्टर इमॅन्यूएल I द्वारा सार्डिनिया साम्राज्य की पुलिस बल के रूप में स्थापित की गयी। |
1814 | विक्टर इमैन्यूएल द्वारा इटली की राष्ट्रीय सैन्य पुलिस कार्बिनेरिरी को सार्डिनिया साम्राज्य के पुलिस बल के रूप में स्थापित की गई। |
1830 | राजा राम मोहन राय और अलैकजेंडर डफ ने पांच छात्रों के साथ स्कॉटिश चर्च कॉलेज शुरू किया था। |
1832 | हेनरी स्कूलक्रॉफ्ट ने मिनेसोटा में मिसीसिपी नदी के स्रोत की खोज की। |
1871 | क्रिस्टल पैलेस लंदन में विश्व का पहला चैम्पियनशिप बिल्ली शो हैरिसन वेयर द्वारा आयोजित किया गया। |
1882 | रूस में ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण 200 लोगों की मौत हो गई। |
1905 | बांग्ला साप्ताहिक संजीवनी द्वारा पहली बार ब्रिटिश सामानों की होली जलाने का सुझाव दिया गया। |
1918 | टोकायाम की खाड़ी में जापानी युद्धपोत में विस्फोट हुआ। जिसमें 500 लोगों की मौत हुई। |
1923 | कैलिफोर्निया के शहर लॉस एंजिलिस में माउंट हिल्स के पास जमीन की कीमतों को बढ़ाने के लिए प्रचार के मकसद से ‘Hollywood’ लिखा गया था। 1929 |
1925 | वॉल्ट डिज़नी ने इडाहो शहर में लिलियन बाउंड्स के साथ शादी की। |
1932 | ब्रिटिश और फ्रेंच सरकार ने लॉज़ेन में दोस्ती पर समझौता किया। |
1954 | अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस जेनेवा में वियतनाम के बँटवारे पर सहमत हुए। |
1974 | हेडिंग्ले में भारत ने अपना पहला वनडे मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला। |
1977 | आपातकाल के दौरान भारत रत्न, पद्म विभूषण आदि जैसे लोक सम्मान वापस लिये गये। |
1992 | यीत्ज़ाक राबिन इस्राइल के प्रधानमंत्री बने। |
2000 | अमेरिका और वियतनाम ने बड़े व्यापार अनुबंध पर हस्ताक्षर किया। |
2009 | शी वुल्फ शकीरा ने अपने आठवें एल्बम की शुरुआत की। |
2011 | देश की आर्थिक राजधानी मुंबई तिहरे बम धमाकों से दहल उठी थी। ये धमाके मुंबई के झवेरी बाजार, ओपेरा हाउस और दादर में हुए थे। |
2016 | यूनाइटेड किंगडम की कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों द्वारा थेरेसा मई प्रधानमंत्री चुनी गयी। |