हैदराबाद। हैदराबाद में एक दिल दहला देना वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक महिला ने पंजागुट्टा पुलिस स्टेशन के बाहर खुद को आग लगा ली। महिला ने आग क्यों लगाई, इसकी अब तक जानकारी नहीं हो सकी है। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- महिला के साथ बर्बरता, बेटी को जलाने का प्रयास
बिहार में भी ऐसी ही मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक शादीशुदा युवती अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। इसका आरोप एक गांव की महिला पर लगा। जिसके बाद गांव में पंचायत बैठी, जिसने फैसले पर महिला को सबके सामने पीटा गया। महिला का शरीर पर पड़े जख्मों पर लोगों ने मिर्च पाउडर छिड़का। इतना ही नहीं जब महिला की बेटी उसे बचाने के लिए पहुंची तो बच्ची के ऊपर भी केरोसिन डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। यह घटना बिहार के पूर्णिया जिले के धमदाहा प्रखंड अंतर्गत पारसमणि पंचायत के वार्ड छह की है।