
नई दिल्ली, सत्यकेतन समाचार। दिल्ली में कोरोना महामारी के मामलों में गिरावट देखते हुए, दिल्ली सरकार ने अनलॉक प्रक्रिया जारी करने का बड़ा फैसला लिया है. राजधानी में कोरोना संक्रमण मामलों को 30 पार फीसद से गिरकर दर 2 प्रतिशत से भी कम होता देखा जा रहा है. खबर है कि, दिल्ली में 31 मई से तालाबंदी हटाने की तैयारी है.
जानें इस दौरान क्या खुलेगा, क्या बंद रहेगा?
शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री, अरविन्द केजरीवाल ने ऐलान किया कि, राजधानी में कोरोना स्थिति को सुधरता देख अनलॉक का विचार किया जा रहा है. साथ ही, उन्होंने घोषणा की कि, आगामी सोमवार यानि 31 मई से फैक्ट्रियों और निर्माण गतिविधियों को सुचारू रूप से किया जा सकेगा। ताकि, लोगों के कमाने का जरिया बरकरार किया जा सके. बशर्ते, आगे भी कोरोना स्थिति नियंत्रण में रही तो, वरना दुबारा लॉकडाउन लगा दिया जायेगा। हालाँकि, अनलॉक आरम्भ होने के दौरान भी सभी को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
नई घोषणा के अनुसार, 31 मई से-
- फैक्ट्रियों और निर्माण गतिविधियों को खोला जाएगा।
- बाजारें बंद रहेंगी।
- शैक्षणिक स्थानों और धार्मिक स्थलों पर भी पाबन्दी रहेगी।
- मेट्रो सेवा पर भी रोकथाम बरकरार रहने वाली है.
- इसके अलावा, अभी सभी अनावश्यक गतिविधियों पर पूर्णविराम जारी रहेगा। दिल्ली सरकार का कहना है कि, हफ्ते दर हफ्ते एक एक कर सभी किस्म की गतिविधियों को चालु किया जाएगा। एकदम से लॉकडाउन हटा कर, दिल्लीवासियों की जान दुबारा जोखिम में नहीं डाल सकते।