Corona Virus Update: दिल्ली में लगा वीकेंड कर्फ्यू

Corona Virus Update: दिल्ली में लगा वीकेंड कर्फ्यू

नई दिल्ली, सत्यकेतन समाचार। दिल्ली के मुख्यमंत्री, अरविन्द केजरीवाल ने हाल ही में उपराज्यपाल, अनिल बैजल के साथ की बैठक। बैठक में कोरोना महामारी के बढ़ते कोहराम पर पाबंदियां लगाने पर चर्चा की गई. इस दौरान दिल्ली में, कुछ नए नियमों का निर्णय लिया गया है जिसमें वीकेंड कर्फ्यू लगाया गया है। जो शुक्रवार रात 10 बजे से शुरू होकर सोमवार सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा।

दरअसल मिली जानकारी के मुताबिक, आगामी कुछ दिनों से राजधानी में वीकेंड कर्फ्यू लगाया जाएगा। जिसके दौरान, दिल्ली में सभी प्रकार कि गैर ज़रूरी गतिविधियों पर रोकथाम रहने वाली है जिनमे मुख्यतौर से जिम, स्पा, मॉल, मंडी, बाज़ार, ऑडिटोरियम शामिल रहेंगे। इसके अलावा, कहा जा रहा है कि, सिनेमा हॉल्स में एक बार में केवल 30 फ़ीसद लोगों को ही एंट्री दी जाएगी।

बता दें, इससे कुछ दिन पहले भी दिल्ली सरकार ने बच्चों के स्वास्थ को ध्यान में रखते हुए, सभी स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया था.