Weather Update: भारत के ज्यादातर राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून आने के साथ ही देश के सभी हिस्सों में बारिश शुरू हो चुकी है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक धीमी रफ्तार के बावजूद मानसून देश के ज्यादातर हिस्सों में समय से पहले पहुंच चुका है।
देश के उत्तरी राज्यों को अभी भी मानसून के आने का इंतजार करना होगा। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान, दिल्ली के असपास के इलाकों और पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में अभी दो-तीन दिन तेज गर्मी के साथ लू भी चलेगी। इन सभी राज्यों में पारा 42 डिग्री से ज्यादा हो सकता है।
इस बार भी मानसून राज्यों के साथ आंख मिचौली खेलता दिखाई दे रहा है। एक ओर जहां कुछ राज्यों में अभी भी गर्मी से लोग परेशान हैं वहीं बिहार-झारखंड के लोग बारिश को लुत्फ उठाते दिख रहे हैं। वहीं नार्थ ईस्ट के ज्यादातर हिस्सों में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। महाराष्ट्र्र में भी 22 जून तक बारिश का अनुमान लगाया गया है।
- राजस्थान में हीट वेव की चेतावनी, दिन में चलेगी लू …
Weather Update: राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है। कुछ इलाकों के लिए हीट वेव की भी चेतावनी जारी की गई है। हालांकि प्रदेश के कुछ इलाकों में प्री- मॉनसून भी सक्रिय है। मरुधरा में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है।
देश के तमाम हिस्सों में तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है। लू के थपेड़ों ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। आलम यह कि दिन के समय में लोग घर से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। गर्मी का यह दौर अगले दो दिनों तक जारी रहने की संभावना है।
- यूपी में अगले कुछ घंटों में गरज के साथ होगी बारिश…
Weather Update: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।
मौसम विभाग में ताजा अनुमान जारी करते हुए बताया है कि 22 जून तक पूर्वांचल और मध्य यूपी के जिलों में अनेक स्थानों पर लगातार बारिश होती रहेगी। कई जगहों पर बिजली चमकने के साथ हवा के तेज झोंके भी चल सकते हैं।
- हरियाणा में 43 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान…
Weather Update: हरियाणा में गर्मी का सितम जारी है। प्रदेश के हिसाज जिले में गुरुवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया। जिले में पूरा दिन गर्म हवाएं चलीं।
मौसम विभाग के अनुसार इलाके में इस बार मानसून 28 जून के बाद ही आएगा। मानसून आने के बाद 1 जुलाई तक सक्रिय रहेगा जिससे क्षेत्र में अच्छी बरसात होने की संभावना व्यक्त की गई है।
- दिल्ली में दिन में 46 डिग्री तापमान के बाद शाम तक बदलेगा मौसम…
शुक्रवार सुबह को भी तापमान 37 से 38 डिग्री तक पहुंच गया। ऐसे में दोपहर में इसके और प्रचंड होने की आशंका है। इस बीच, शुक्रवार रात को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 22 जून से पारा 40 डिग्री से नीचे पहुंच सकता है। हालांकि, मौसम विज्ञानियों ने स्पष्ट किया कि दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने के कोई संकेत नहीं मिले हैं।
http://l1e.d8f.myftpupload.com/corona-in-india-13586-new-cases-of-kovid-19-were-reported-in-the-last-24-hours-336-people-died/