नई दिल्ली, सत्यकेतन समाचार Delhi Weather Live। दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में मौसम ने करवट ली है। सुबह से मौसम खराब है। शहर में बादल छाए हुए है। तो दिल्ली के इंदिरापुरम में ओले भी पड़े। कई जगहों पर तेज बारिश भी हो रही है। इसके बाद मौसम साफ हाेना शुरू हाे जाएगा। इस बीच मंगलवार काे 22.2 डिग्री दर्ज किया गया, जाे सामान्य से 6 डिग्री कम रहा। वहीं, साेमवार रात का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री दर्ज किया गया।
पहाड़ाें पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश के चलते दिन में ठंड रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे के बाद तापमान में और गिरावट आ जाने की संभावना है।