हम दिल्ली में सभी संकल्प पूरे करेंगे: मनोज तिवारी

हम दिल्ली में सभी संकल्प पूरे करेंगे: मनोज तिवारी

We will fulfill all resolutions in Delhi: Manoj Tiwari

पूर्वी दिल्ली, सत्यकेतन समाचार। ‘भाजपा ने दिल्ली के लिए जितने भी संकल्प तैयार किए हैं उन्हें जमीनी स्तर पर पूरी तरह लागू भी किया जाएगा। न उसमें ढील बरती जाएगी न ही कोई कोताही। हम झूठ का प्रपंच नहीं करेंगे।’ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी ने शनिवार को कृष्णा नगर में भाजपा प्रत्याशी डॉ. अनिल गोयल की चुनावी सभा मे ये बातें कहीं।

We will fulfill all resolutions in Delhi: Manoj Tiwari

दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर से भाजपा उम्मीदवार डॉ. अनिल गोयल के समर्थन में जनसभा का आयोजन किया गया। भाजपा सांसद और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी इस सभा को संबोधित करने पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉ. अनिल गोयल ये सीट भारी मतों से जीतने जा रहे हैं। दिल्ली में केजरीवाल सरकार की नाकामी के चलते भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने संकल्प पत्र के विभिन्न संकल्पों की जानकारी भी जनता से साझा की। इस अवसर पर डॉ. अनिल गोयल ने मनोज तिवारी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनसे केक भी कटवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *