
नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के अलीपुर में उत्तर पश्चिम दिल्ली से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. उदित राज के लिए विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय निवासियों ने कार्यक्रम में शिरकत की।
इस मौके पर विधायक शरद चौहान, पूर्व विधायक जसवंत राणा, पूर्व निगम पार्षद अरूणा देवी, सुदेश भारद्वाज, यश भारद्वाज, दीपक मान (मोनू), मोहित मान, दीपक शौकिन, बिजेन्द्र सिंह, दीपक सरोहा, सुरेन्द्र मान सामाजिक कार्यकर्ता, अनिल मान सामाजिक कार्यकर्ता, पूर्व निगम प्रत्याशी दीप खत्री, नागेन्द्र प्रजापति, अशोक टोकस, देवेन्द्र रावत, राकेश आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
यह भी पढे- स्कूलों के बाद दिल्ली में अस्पतालों और आईजीआई एयरपोर्ट को बम की धमकी
इस अवसर पर उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट कांग्रेस प्रत्याशी उदित राज ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आज भाजपा ने देश के लोगों को गुमराह कर रखा है लेकिन जनता अब समझ चुकी है व चुनाव में इसका जवाब देगी।
इसके अलावा उन्होंने अपने कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा लोगों के विकास के लिए कार्य किया है। उन्हीं विकास कार्यों को लेकर आज वे जनता के सामने आए है।
इस अवसर पर मोनू मान ने कहा
इस अवसर पर मोनू मान ने कहा कि जिस प्रकार से आज बीजेपी लोगों को गुमराह कर रही है उस से देश को केवल नुकसान होगा। लोगों को विकास को ध्यान में रखकर अपना वोट करना होगा। इस अवसर पर उन्होंने यह भी बताया कि आप और कांग्रेस ने मिलकर सदा दिल्ली के लिए कार्य किया है। लेकिन बीजेपी हमेशा एक ऐसा कैंडिडेट चुन कर लेकर आती है जिसका हमारी समस्याओ से किसी प्रकार का संबंध नहीं है। लेकिन उदित राज जी हमारे क्षैत्र के अच्छी तरीके से जानते है जिसके कारण वे बेहतर तरीके के हमारे एरिये का विकास कर सकते है। इससे पहले भी इन्होंने यह कार्य किया है।
दीप खत्री आप पूर्व निगम प्रत्याशी
बीजेपी के पूर्व सांसद हंसराज हंस ने जिस प्रकार जनता के साथ धोखा किया है वह सभी को पता है यही कारण है कि आज उन्होंने चेहरा बदल दिया है लेकिन इस बार जनता धोखे में नहीं आने वाली है। इस बार जनता उदित राज जी को भारी मतों से जीता कर दिखा देगी कि जनता ही सबसे बडी ताकत है। चेहरा बदलने के जनता को मूर्ख नहीं बनाया जा सकता है।