सर्दियों में हाथ-पैर का सुन्न होना इस बीमारी के लक्षण, गंभीर हो सकते हैं परिणाम…

सर्दियों में हाथ-पैर का सुन्न होना इस बीमारी के लक्षण, गंभीर हो सकते हैं परिणाम…

Brain Stroke Causes And Prevention:  मस्तिष्क के किसी भाग में रक्त की आपूर्ति बाधित होने या गंभीर रूप से कम होने के कारण स्ट्रोक होता है। लापरवाही बरतने पर यह रोग जानलेवा हो सकता है। सर्दियों के दिनों में स्ट्रोक के मामले काफी बढ़ जाते हैं। सावधानी बरतकर स्ट्रोक से बचा जा सकता है। स्ट्रोक के कारण मस्तिष्क के टिश्यूज में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की कमी होने पर कुछ ही मिनटों में, मस्तिष्क की कोशिकाएं मृत होने लगती हैं।

  • स्ट्रोक के प्रकार
लगभग 85 प्रतिशत स्ट्रोक इस्कीमिक स्ट्रोक होते हैं। शेष 15 प्रतिशत स्ट्रोक ब्रेन हेमरेज के कारण होते हैं। ब्रेन हेमरेज का एक प्रमुख कारण हाई ब्लड प्रेशर है। इस्कीमिक स्ट्रोक तब होता है, जब मस्तिष्क की धमनियां संकरी या अवरुद्ध हो जाती हैं। इससे रक्त प्रवाह में काफी कमी हो जाती है। इसे इस्कीमिया कहा जाता है। इस्कीमिक स्ट्रोक के अंतर्गत थ्रॉम्बोटिक स्ट्रोक को शामिल किया जाता है। जब मस्तिष्क को रक्त की आपूर्ति करने वाली धमनियों में से किसी एक में रक्त का थक्का (थ्रॉम्बस) बनता है तो थ्राम्बोटिक स्ट्रोक पड़ता है। यह थक्का धमनियों में वसा के जमाव (प्लॉक) के कारण होता है. जिसके कारण रक्त प्रवाह में बाधा आ जाती है। इस स्थिति को एथेरोस्क्लीरोसिस कहा जाता है।
  • लक्षण
  1. बोलने और समझने में दिक्कत। आवाज में लड़खड़ाहट हो सकती है।
  2. चेहरे, हाथ या पैर में कमजोरी या इनका सुन्न होना।
  3. एक या दोनों आंखों से देखने में दिक्कत महसूस करना।
  4. अचानक तेज सिर दर्द हो सकता है और इसके साथ ही उल्टी होना।
  5. चलने में परेशानी। चलते समय अचानक लड़खड़ा सकते हैं।

 


CLICK HERE CDS: जनरल बिपिन रावत बने पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, जानें क्‍या होंगी शक्तियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *