नई दिल्ली, सत्यकेतन समाचार। आदर्श नगर के सुरेन्द्र चोपड़ा आम आदमी पार्टी हुए शामिल। आप से पहले सुरेन्द्र चोपड़ा भारतीय जनता पार्टी में केशवपुरम जिला से व्यापार प्रकोष्ठ के प्रभारी थे। इसके साथ ही सुरेन्द्र चोपड़ा आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के लिए भाजपा से टिकट की दौड़ में थे। लेकिन पार्टी ने राजकुमार भाटिया को टिकट दिया। जिसके कुछ दिनों बाद सुरेन्द्र चोपड़ा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
