Sapna Choudhary on Valentine day :वैलेंटाइन डे के मौके पर सपना चौधरी ने खुलेआम अपने प्यार का इजहार कर दिया है लेकिन आश्चर्य की बात ये है कि सपना चौधरी ने जिससे अपने प्यार का इजहार किया है वो कोई हैंडसम सा लड़का नहीं है बल्कि एक लड़की है।
Valentine day: – वैलेंटाइन वीक चल रहा है। इस मौके पर सभी चाहने वाले अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। ऐसे में सबको अपने ठुमको से दीवाना बनाने वाली सपना चौधरी कैसे पीछे रहने वाली थी। सपना ने अपना एक लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है इस वीडियो में सपना एक लड़की से अपने प्यार का इजहार करती हुईं नज़र आ रही हैं। वीडियो में सपना चौधरी बोल रही हैं ‘मैं सबके सामने इस बात का इकरार करता हूं, वो एक भोली-सी लड़की है जिसे मैं प्यार करता हूं’। यहां देखें सपना चौधरी का मस्त गाना
https://www.instagram.com/p/BtgGNVlg6Ok/?utm_source=ig_embed
बता दें, हाल ही में सपना की फिल्म दोस्ती के साइड इफेक्ट्स रिलीज हुई है। मूवी में सपना के अभिनय को लोगों ने पसंद किया है।

सपना को मीडिया की सुर्खियों में बने रहना काफी अच्छे से आता है।
इसके अलावा इन दिनों सोशल मीडिया पर सपना का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह भगवान शिव के अवतार में नजर आ रही हैं। इस नए अवतार को देख सपना के फैन भी काफी असमंजस में नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो पर उनके फैंस कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया – क्या हो गया आपको। अन्य यूजर ने कमेंट में महाकाल का मंत्र ही लिख दिया। कई यूजर ने उनके इस वीडियो को नापंसद भी किया है है। वैसे जो भी हो।।सपना को मीडिया की सुर्खियों में बने रहना काफी अच्छे से आता है।

सपना चौधरी भले ही हरियाणवी सिंगर के नाम से जानी जाती है लेकिन उनके पास हिंदी और अन्य भाषाओँ के भी कई काम कतार में हैं। ये सारा करिश्मा हुआ बिग बॉस शो के बाद। सलमान खान के शो बिग बॉस में सपना चौधरी सदस्य बनकर पहुंची था। इस शो की विनर भले ही सपना नहीं बन पाईं हो लेकिन देश की जनता का दिल जरूर जीत लिया। आज सपना चौधरी का चेहरा नेशनल लेवल पर पहचाना जाता है।