रणवीर-दीपिका सुबह 4 बजे भरी ठंड में Golden Temple में माथा टेकने पहुंचे

रणवीर-दीपिका सुबह 4 बजे भरी ठंड में Golden Temple में माथा टेकने पहुंचे

अमृतसर, सत्यकेतन समाचार: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को पूरा 1 साल बीत चुका है। अपनी शादी की पहली सालगिराह को सेलिब्रेट करने के लिए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने एक अनोखा अंदाज चुना। दोनों ही पहले अपने पूरे परिवार के साथ तिरुपति बालाजी के दर्शन करने पहुंचे वहीं अपनी दूसरी ट्रिप में दोनों अमृतसर के गोल्डन टेम्पल में माथा टेकने पूरे परिवार संग पहुंचे। गौरतलब है कि वर्ष 2019 में दोनों ने इटली के लेक कोमो में शादी की थी। यह शादी बेहद प्राइवेट तरीके से केवल परिवार वालों के बीच की गई थी। दीपिका और रणवीर ने साउथ इंडियन और सिंधि रीति रिवाज से शादी की थी। फिलहाल हम आपको दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की अमृतसर ट्रिप की तस्वीरें और वीडियो दिखाते हैं।

इस दौरान दीपिका पादुकोण ने मरून कलर का बेहद खूबसूरत सलवार कमीज पहन रखी थी और रणवीर सिंह मोव कलर के सिल्क के चूड़ीदार पैजामे और कुर्ते के साथ डिजाइनर बंदगला सदरी पहनी थी।

आपको बता दें कि दोनों ने ही गोल्डन टेम्पल में प्रवेश करते वक्त अपने अपने सिर ढक लिए थे। दीपिका पादुकोण ने पहली बार गोल्डन टेम्पल के दर्शन किए वहीं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की पूरी फैमिली ने भी साथ में पहली बार किसी ट्रिप को इतना एंज्वॉय किया। दीपिका ऐसे मिली अपने ससुराल वालों से, देखिए वायरल वीडियो।

खबरों के मुताबिक रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दोनों ही ठीक 4 बजे गोल्डन टेम्पल पहुंच गए थे और 4:30 पर दोनों ने माथा टेका।

साथ ही पवित्र सरोवर पर साथ खड़े रह कर अच्छा वक्त भी बिताया। दोनों ने ही अपने परिवार के साथ तस्वीरें भी क्लिक की। ऐसा बताया जा रहा है कि गोल्डन टेम्पल में रणवीर और दीपिका दूसरी बार 6 बजे के आसपास फिर से आए।
यहां आकर उन्होंने कई तस्वीरें क्लिक करवाईं और साथ ही मंदिर में माथा टेका। इसके बाद दोनों ही मुंबई रवाना हो गए। शादी में सर्व हुआ दीपिका पादुकोण का फेवरेट स्पेशल वेलकम ड्रिंक
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दोनों ही शादी के बाद से पहली बार किसी ट्रिेप पर साथ गए हैं। शादी के बाद उनके हनीमून पर जाने की भी कोई खबर नहीं थी। दोनों ही अपने-अपने काम में काफी व्यस्त हैं।

जहां दीपिका पादुकोण पहली बार अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म छपाक को कंप्लीट करने में बिजी हैं वहीं रणवीर सिंह भी फिल्म 83 जिसमें दीपिका पादुकोण भी हैं, की शूटिंग में व्यस्त हैं। जल्द ही इस फिल्म के रिलीज होने पर आप दोनों को एक बार फिर से साथ में देख पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *