उत्तरी निगम कोरोना वायरस की रोकथाम के हेतू बैठकें जारी

उत्तरी निगम कोरोना वायरस की रोकथाम के हेतू बैठकें जारी

नई दिल्ली, सत्यकेतन समाचार। उत्तरी दिल्ली नगर निगम की चिकित्सा सहायता एवं जन-स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष विनीत वोहरा ने शुक्रवार को कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए निगम की तैयारियों के संबंध में स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में कोरोना वायरस को रोकने के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा की जा रही तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान निगम स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. अशोक रावत व जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु विभिन्न स्तरों पर कार्य कर रही है। हिंदूराव अस्पताल में कोरोना वायरस मरीजों के लिए अगल से एक वार्ड बनाया गया है।

North corporation holds meetings to prevent coronavirus

इसके साथ ही कस्तूरबा अस्पताल, राजन बाबू अस्पताल, महर्षि वाल्मीकि संक्रामक अस्पताल व गिरधर लाल अस्पताल में भी कोरोना वायरस के मरीजों के लिए अगल से वार्ड बनाने की तैयारी चल रही है। आरडब्ल्यूए के लोगों के साथ बैठक लगातार चल रही है। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए क्षेत्रीय स्तर पर उपस्वास्थ अधिकारियों को जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए गए है। सभी अस्पतालों में मास्क प्रयाप्त मात्रा में उपलब्ध है। उत्तरी दिल्ली निगर निगम के अधिकार क्षेत्र में होर्डिंग और बैनर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *