Nora Fatehi का Hot गर्मी चैलेंज

Nora Fatehi का Hot गर्मी चैलेंज

Nora Fatehi
Nora Fatehi

सत्यकेतन समाचार: शुक्रवार को वरूण धवन और श्रद्धा कपूर की फ़िल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी रिलीज़ हो रही है। फ़िल्म में नोरा फतेही (Nora Fatehi) अहम भूमिका में नज़र आएंगी और एक बार फिर अपने डांस से दर्शकों को दीवाना बनाएंगी। फ़िल्म की रिलीज़ से पहले नोरा लोगों को गर्मी चैलेंज दे रही हैं। इस चैलेंज के तहत फ़िल्म के गर्मी गाने का हुक स्टेप करने के लिए कहा जाता है। इसी क्रम में नोरा ने इस गाने को आवाज़ देने वाले रैपर बादशाह को भी हुक स्टेप करने के लिए चैलेंज किया, जिसके बाद बादशाह की जो हालत हुई वो वीडियो में देखी जा सकती है।

नोरा ने यह मज़ेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

इस वीडियो में आप देखेंगे कि नोरा बादशाह को हुक स्टेप करने के लिए कंविंस करने की कोशिश करती हैं। बादशाह इंकार कर देते हैं। मगर, नोरा पीछे पड़ जाती हैं। हालत यह होती है कि बादशाह को हर जगह नोरा ही दिखती हैं। वीडियो के अंत में दिखाया जाता है कि बादशाह गर्मी गाना देखते हुए ना चाहते हुए भी ज़मीन पर लेटकर हुक स्टेप करने लगते हैं।

24 जनवरी को रिलीज़ हो रही फ़िल्म को रेमो डिसूज़ा ने निर्देशित किया है। जैसा कि टाइटल से ही ज़ाहिर होता है, यह एक डांस फ़िल्म है। बिग बॉस में भाग ले चुकीं नोरा ने पिछले कुछ अर्से में बतौर डांसर अपनी अलग पहचान बनायी है। दिलबर-दिलबर, साक़ी-साक़ी और एक तो कम ज़िंदगानी जैसे रीमिक्स गानों पर बेहतरीन डांस स्टेप्स करके नोरा ने अपनी फैन फॉलोइंग बढ़ायी है।

इन सभी गानों में भी नोरा के हुक स्टेप्स काफ़ी मशहूर हुए थे। नोरा की इस साल यह पहली फ़िल्म है। इसके बाद नोरा बाग़ी 3 और भुज- द प्राइड ऑफ़ इंडिया में नज़र आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *