
नई दिल्ली, सत्यकेतन समाचार। न्यूजीलैंड ने भारत से आने वाले यात्रियों की एंट्री पर रोक लगा दी है। गुरुवार को न्यूजीलैंड की पीएम जेसिंडा अर्डर्न ने इस अस्थायी रोक का ऐलान किया है। जेसिंडा अर्डर्न ने कहा कि 11 अप्रैल से भारत से आने वाले लोगों की एंट्री पर रोक होगी।
यह भी पढ़ें :- Corona Vaccine Updates: दिल्ली सहित इन राज्यों में कोरोना वैक्सीन की पड़ी कमी, केंद्र से लगाई गुहार
स्थानीय मीडिया के मुताबकि न्यूजीलैंड में मिले कोरोना वायरस के 23 नए मामलों में से 17 भारत से आए थे, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है। यह प्रतिबंध रविवार (11 अप्रैल) से शुरू होगा और 28 अप्रैल तक लागू रहेगा।
यह भी पढ़ें :- Covid-19: कोरोना का खौफ, लोगों का पलायन दूसरी बार शूरू
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जेसिंडा ने कहा कि सरकार अन्य कोविड-19 हॉट स्पॉट देशों से आए लोगों पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि यह एक स्थायी व्यवस्था नहीं है, बल्कि एक अस्थायी उपाय है। जिससे कोरोना के मामलों को कम करने में मदद मिलेगी।
कोरोना की विकट स्थिति पर पीएम मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक हाईलेवल मीटिंग करने वाले हैं। ये मीटिंग शाम 6.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होगी। बता दें कि मात्र दो दिन पहले भी पीएम ने रीव्यू मीटिंग की थी। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि भारत में अब तक 9 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लग चुकी है।