Lockdown in Delhi 2022: रेड जोन में राजधानी, दिल्ली में संपूर्ण लॉकडाउन ! जानें पूरी अपडेट

Lockdown in Delhi 2022: रेड जोन में राजधानी, दिल्ली में संपूर्ण लॉकडाउन ! जानें पूरी अपडेट

Lockdown in Delhi 2022: देश में कोरोना वायरस और ओमिक्रोन के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। जिसको देखते हुए दिल्ली सरकार ने मंगवार को वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान किया है। इसके साथ दिल्ली में बीते 24 घंटे के कोरोना वायरस के 5 हजार 481 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं संक्रमण दर 8.37 फीसदी हो गई है। जबकि 3 की मौत भी कोरोना वायरस से हुई है। इसके साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

दिल्ली में संक्रमण दर लगातार बढ़ रही है। पहले ही वीकेंड कर्फ्यू में दिल्ली रेड जोन में आ गई है। जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है। दिल्ली में कोरोना के केस इसी तेजी से बढ़ते रहे तो दिल्ली सरकार को संपूर्ण लॉकडाउन के लिए विचार करना पड़ सकता है।

वहीं, कोविड मामलों में बढ़ोतरी के बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि अभी दिल्ली में कोई लॉकडाउन नहीं है। बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में सरकार के द्वारा अभी सिर्फ वीकेंड कर्फ्यू लगाया गया है। इससे पहले, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि बस और मेट्रो सेवाएं अब से 100 फीसदी क्षमता पर चलाई जाएंगी, लेकिन लोगों को मास्क नियम और अन्य कोविड-सुरक्षा मानदंडों का सख्ती से पालन करना होगा।