
नई दिल्ली, सत्यकेतन समाचार, Burari : दिल्ली के बुराड़ी (Burari) थाना इलाके में अवैध रूप से चल रही फैक्ट्रियों से निकलने वाले जहरीले धुएं से कई कालोनियों के लोग हो रहे हैं परेशान कई बार शिकायत करने के बावजूद भी नहीं हो रही कोई कार्यवाई केशव नगर कॉलोनी के स्थानीय लोगों ने फैक्ट्री के खिलाफ नारेबाजी कर जल्द से जल्द फैक्ट्री को यहां से बंद करने की मांग की है।
लिंक पर क्लिक कर देखें पूरी वीडियो
इन रिहायसी इलाको में बनी इन फेक्ट्रियों से निकलने वाले जहरीले धुएं के कारण कई लोग बीमार पढ़ चुके हैं स्थानीय लोगों को सांस लेने तक में दिक्कतें हो रही हैं। आपको बता दें कई बार स्थानीय लोगों ने नगर निगम, स्थानीय विधायक, निगम पार्षद और दिल्ली पुलिस को भी इस बात की सूचना दी और काफी पत्राचार भी किए। लेकिन इस पर कोई भी प्रशासन या शासन इस पर संज्ञान नहीं ले रहा है। इस समस्या से यहां के स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। जिनका यहां रहना दुर्भर भर हो गया है।