जहांगीर पुरी में वातानुकूलित समुदाय केंद्र का शिलांयास

जहांगीर पुरी में वातानुकूलित समुदाय केंद्र का शिलांयास

नई दिल्ली, सत्यकेतन समाचार। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने शुक्रवार को एच-ब्लॉक, जहांगीर पुरी में वातानुकूलित समुदाय केंद्र का शिलांयास किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद, जयप्रकाश अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र यादव, कॉग्रेस के जिला एंव ब्लॉक अध्यक्ष, पदाधिकारी, आरडब्ल्यू के पदाधिकारी, क्षेत्रीय समाजसेवी, गणमान्य नागरिक व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता उत्तरी दिल्ली नगर निगम में कांग्रेस दल के नेता एंव वरिष्ठ पार्षद मुकेश गोयल ने की।

  •   कांग्रेस हमेशा दिल्ली और नागरिकों के विकास में समर्पित- सुभाष चोपड़ा

इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने मुकेश गोयल के प्रयासों की सराहना की और कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा नागरिकों के विकास कार्यों और कल्याण के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और उसकी सरकार ने नागरिकों को मूर्ख बनाने के अलावा आज तक कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि अगर हम सत्ता में आए तो नागरिकों को 600 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र व दिल्ली की सरकार जनता को धोखा देने के अलावा कुछ नहीं कर रही है। मोदी सरकार ने हर साल एक करोड़ रोज़गार देने का वायदा किया था मगर वह एक चुनावी जुमला बन कर रहा गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब झुग्गी झोपडी वालों को प्रमाण प्रत्र देकर धोखा दे रहे है की उनकी झुग्गी नहीं तोडी जाएगी।

पूर्व सांसद, जयप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि हम कांग्रेस के सिपाही है, जो सदैव जनता के लिए समर्पित रहते है। उनके लिए विकास के कार्य करते है। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली में शीला दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार थी तो हमने दिल्ली के नागरिकों को अस्पताल, सड़क, विद्यालय, कालेज और फलाईओवर दिए। कांग्रेस पार्टी हमेशा देश और नागरिकों के विकास के बारे में सोचती है।

  •  दिल्ली सरकार विकास के नाम पर लोगों को दे रही धोखा-मुकेश गोयल

उत्तरी दिल्ली नगर निगम में कॉग्रेस दल के नेता एंव वरिष्ठ पार्षद मुकेश गोयल ने कहा कि हमारी पार्टी हमेशा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने और दिल्ली के विकास की बात करती है। पार्षद रहते हुए यह मेरे द्वारा बनवाए जाने वाला पांचवा समुदाय केंद्र है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में एक ऐसी सरकार है जो विकास के नाम पर नागरिकों को धोखा दे रही है।

मुकेश गोयल ने बताया कि यह वातानुकूलित समुदाय केंद्र तीन मंजिला होगा जिसमें तीन हॉल, दो किचन, तीन रूम और प्रत्येक मंजिल पर पुरूषों और महिलाओं के लिए टॉयलेट ब्लॉक होंगे। इस समुदाय केंद्र में वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था भी होगी। यह परियोजना 16 महीने में 349.44 लाख रुपए की लागत से सम्पन्न होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *