नई दिल्ली, एजेंसी। शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी, सिविल डिफेंस के डिप्टी चीफ वार्डेन सरदार अजीत सिंह को रविवार शाम नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई. सरदार अजीत सिंह की शव यात्रा उनके निवास मीरापुर से उठकर पहले रोशनबाग स्थित उनके शोरूम पप्पू सिल्क स्टोर गई.
यह भी पढ़ें:- आठ सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स एक महीने के लिए सस्पेंड, केक काटना पड़ा भारी
उसके बाद शव खुल्दाबाद गुरुद्वारा ले जाया गया. गुरुद्वारा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अरदास हुई. इसके बाद शव यात्रा रसूलाबाद घाट के लिए रवाना हुई. घाट पर सरदार अजीत सिंह के पुत्र सरदार दिलजीत सिंह और दो पौत्र ने मुखाग्नि दी. अंतिम संस्कार के दौरान घाट पर प्रयाग व्यापार मंडल ने शोकसभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
यह भी पढ़ें:- शास्त्री नगर कंटेनमेंट जोन में उडी नियमों की धज्जियां, सिविल डिफेंसकर्मी बने मूकदर्शक – जिंदल
प्रार्थना के बाद प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा ने कहा कि सरदार अजीत सिंह के सामाजिक कार्यों को याद रखा जाएगा. सिविल डिफेंस के चीफ वार्डेन अनिल गुप्ता ने कहा कि सामाजिक कार्यों के लिए सरदार अजीत सिंह को राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा गया था.