सत्यकेतन समाचार : भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के भोजपुरी सॉन्ग हमेशा ही धमाल मचाने के लिए जाने जाते हैं। खेसारी लाल यादव अपने फैन्स के लिए एक नया गाना लेकर आए हैं, जो खूब पसंद किया जा रहा है। खेसारी लाल यादव के इस भोजपुरी सॉन्ग का नाम ‘सेटिंग करा के जा’ है। उनका यह गाना यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है। खेसारी लाल यादव के अलावा इस गाने में खुशबू तिवारी ने अपनी आवाज दी है।
खेसारी लाल यादव का यह भोजपुरी सॉन्ग कुछ ही घंटे पहले रिलीज हुआ है। इस गाने को अब तब 15 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। उनका यह गाना ऑडियो फॉर्मेट में रिलीज किया गया है। लेकिन इस गाने की लोकप्रियता को देखते हुए लग रहा है कि जल्द ही इसका वीडियो फॉर्मेट भी रिलीज होगा। खेसारी के इस गाने में संगीत लॉर्ड जी ने दिया है। जबकि इसे सोनू कुमार पांडे ने प्रोड्यूस किया है। इस गाने को जी म्यूजिक कंपनी के बैनर तले रिलीज किया गया है।
A melhor e mas moderna escolha para controle de cupins.