गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सेना की बिहार रेजिमेंट के शौर्य को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सलाम किया। इसके के कुछ ही घण्टो बाद सेना ने शनिवार को उत्तरी लड़ाई के इतिहास का जश्न बनाने वाला वीडियो ट्वीट शेयर किया हैं। उत्तरी लड़ाई में शहीद होने वाले ज्यादातर जवान बिहार रेजीमेंट के थे।
वीडियो में दिखाया गया है की ‘लड़ाई के लिए ही जन्मे। वे वही करते हैं जो करना चाहिए। वे बैट नहीं हैं। वे बैटमैन हैं।’ सेना ने एक मिनट 57 सेकेंड का वीडियो जारी किया है। इसमें कहा गया है, ‘दोस्तों, भारतवासियों, देशवासियों, मुझे अपने कुछ साल उधार दे दें। 21 साल पहले कारगिल युद्ध के दौरान और हर बड़े युद्ध- 1857, 1948, 1965, 1971 और 1999 में बिहार रेजीमेंट ने अपनी अलग छाप छोड़ी है।’
झड़प में शहीद हुए 20 जवानों की शहादत के लिए कहानी में शहीद हुए तीन जवानों की तस्वीर के जरिए बताया गया हैं। जिसमे 16वीं बटालियन के कमांडर कर्नल संतोष बाबू भी शामिल थे। बैटमैन की श्रद्धांजलि बिहार रेजीमेंट के युद्ध घोष- बजरंग बली की जय से पहले आती है। इसके बाद सशस्त्र बलों का विजय गीत सुनाई देता है। अभी इस वीडियो को आधिकारिक तोर पर कुछ नहीं कहा है, बैट और बैटमैन की तुलना को लेकर ट्विटर पर लोग कमेंट कर रहे हैं।
https://twitter.com/NorthernComd_IA/status/1274375321848934402