Delhi: जन एकता संघर्ष समिति ने किया मास्क और सैनिटाइजर वितरित

Delhi: जन एकता संघर्ष समिति ने किया मास्क और सैनिटाइजर वितरित

नई दिल्ली, सत्यकेतन समाचार। देशभर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है। वहीं राजधानी दिल्ली में भी लगातार कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि हो रही है। लोगों को जागरूक करने के लिए दिल्ली के आजाद पुर में जन एकता संघर्ष समिति ने मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए। इस मौके पर जन एकता संघर्ष समिति के प्रधान सचिन झा ने बताया कि राजधानी में कोरोना के मामलों में तेजी आ रही है। इसी के लिए मास्क और सैनिटाइजर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। और लोगों को जागरूक किया है।

लिंक पर क्लिक कर देखें पूरी वीडियो

इस मौके पर प्रधान सचिन झा, राजेन्द्र कुमार भारद्वाज, चौधरी धर्मेन्द्र सिंह, नंन्द किशोर पांडेय, बबीता दीदी, अमरेश कुमार, सुदेश वशिष्ट, मनोज सिंह, मनोज झा, राज यादव, दुर्गेश श्रीवास्तव, संजय सिंह, मिथलेश गोस्वामी, दिपक शर्मा, श्रीचरण, हरी ओम माथुर सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।