
सत्यकेतन समाचार: आशिकी 2 से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाले आदित्य रॉय कपूर और मॉडल दीवा धवन के रिलेशनशिप को लेकर लंबे वक्त से खबरें सामने आ रही हैं। दोनों को कई बार साथ देखा गया है। आदित्य अपनी फिल्म मलंग (Malang) को लेकर भी काफी बिजी हैं। अब कहा जा रहा है कि दोनों अपने रिश्ते को नाम देना चाहते हैं। आदित्य ने करण जौहर के चैट शो पर पहली बार अपने रिश्ते पर बात की थी। इस फिल्म के प्रमोशन्स के दौरान उनसे उनके रिलेशनशिप स्टेट्स को लेकर सवाल किया गया.
बॉलीवुड में एक्टर के अफेयर्स और शादी की चर्चा हमेशा चलती रहती है। पिछले साल दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और सोनम कपूर जैसे फेमस एक्ट्रेसेज की शादी के बाद अब बॉलीवुड के यंग स्टार्स की शादी की चर्चा भी जारी है।
हाल ही में करण जौहर की फिल्म कलंक में नजर आए आदित्य रॉय कपूर का नाम दिवा धवन के साथ काफी समय से जोड़ा जा रहा है। खबर है कि दोनों ने अपने रिश्ते को शादी में बदलने का फैसला किया है। हालांकि आदित्य ने हमेशा से ही अपने और दिवा के रिश्ते की खबर को झुठलाते नजर आए हैं।
महेश भट्ट के साथ पहली बार काम कर रहे हैं आदित्य
वर्कफ्रंट की बात करें तो आदित्य की फिल्म मलंग (Malang) 7 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में दिशा पाटनी, अनिल कपूर और कुणाल खेमू जैसे सितारे नजर आएंगे। मोहित सूरी ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। इस फिल्म की टक्कर तेलुगू फिल्म जानू से होगी। साउथ स्टार समंथा फिल्म जानू में लीड रोल निभा रही हैं।