इंडियन आइडल के मंच पर छोटी सी दिखने वाली वाली 16 साल की लड़की ने जीता दर्शकों का दिल

सत्यकेतन समाचार : इंडियन आइडल के मंच पर परफॉर्म करने आई इस प्यारी सी बच्ची का नाम अबोली उम्र 16 साल है। उम्र को देखते हुए लगता ही नही है कि यह बच्ची 16 साल की है। भले ही दिखने में अबोली छोटी हो पर इस बच्ची के हौसले बहुत बड़े है। अबोली की माता ने बताया कि अबोली को किडनी की समस्या है और ब्लेडर नही है जिसकी वजह से अबोली की हाइट नही बढ़ पाई और अच्छे से उसका विकास नही हुआ, इसलिए अबोली छोटी बच्ची लगती है। अबोली के पैरों ने भी काम करना बंद कर दिया, डॉक्टर ने बताया अबोली के शारीरिक अंग धीरे धीरे काम करना बन्द कर देंगे, और इसका कोई इलाज नही है।

अबोली का कहना भगवान ने हमें जो कुछ दिया है जैसा भी बनाया है हमें दुखी नही रहना चाहिए बल्कि खुश रहना चाहिए। जितने सुंदर अबोली के विचार है उससे कहीं ज्यादा अबोली की मुस्कुराहट और क्यूटनेस है। अबोली की बातें सुनकर इंडियन आइडल के सभी जज खुद को अबोली की तारीफ करने से नही रोक पाए। क्योंकि अबोली सामान्य बच्चों से काफी अलग थी जिंदगी में इतनी परेशानियां होने के बावजूद अबोली खुश रहती है और एक प्यारी सी मुस्कुराहट हमेशा उसके चहरे पर रहती है।

अबोली ने बताया कि वो नेहा कक्कड़ की बहुत बड़ी फैन है और उनकी स्माइल उसे बहुत अच्छी लगती है इसी बीच अबोली ने नेहा कक्कड़ के साथ नैना सॉन्ग गाया। अबोली की आवाज भी उनकी तरह बहुत प्यारी है। इंडियन आइडल के सभी जज ने अबोली की दिल खोल के तारीफ की। अबोली ने अपनी परफॉर्मेंस, बातें और हिम्मत से दर्शकों का दिल जीत लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *