Honey Trap Case: हिमाचल के सोलन जिले में धर्मपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले में पुलिस ने हरियाणा के कैथल के रहने वाले गिरोह के दो सदस्यों प्रीतम सिंह व राज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल कुछ समय पहले क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति को महिला ने सोशल मीडिया के जरिये अपने चंगुल में फंसा लिया।
धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ाने के बाद व्यक्ति को अपने पास बुलाया। इसी दौरान जब वह महिला से मिलने पहुंचा तो वहां मौके पर एक पुरुष भी आ पहुंचा, जिसने पीड़ित व्यक्ति की महिला के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें खींचीं। साथ ही वीडियो भी बना लिया। उससे एक लाख 60 हजार रुपये की राशि भी ले ली।
इतना ही नहीं, पीड़ित को धमकी भी दी कि अगर वह जल्द ही पांच लाख की राशि और नहीं देगा तो मामला पुलिस में दर्ज हो जाएगा। साथ ही उसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। घर लौटा व्यक्ति सदमे में आ गया। पांच दिन तक फोन भी बंद रखा, लेकिन हनी ट्रैप गिरोह लगातार उस पर पांच लाख देने का दबाव बनाता रहा।
पुलिस ने ऐसे बिछाया गिरोह को दबोचने का जाल
Honey Trap Case: हिम्मत जुटाकर पीड़ित ने पूरी आपबीती पुलिस से सांझा की। संयोगवंश इसी दौरान गिरोह के दो सदस्य उससे एक लाख लेने आने वाले थे। धर्मपुर पुलिस ने बेहद ही चौकसी से गिरोह के सदस्यों को दबोचने का जाल बिछाया।
http://l1e.d8f.myftpupload.com/defense-deal-india-has-signed-an-agreement-to-sell-290-million-weapons-to-armenia/
जानकारी के मुताबिक जैसे ही पीड़ित ने उन्हें एक लाख की राशि दी पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस को इस बात का भी अंदेशा है कि गिरोह ने इस तरह की वारदातों को अन्य स्थानों पर भी अंजाम दिया होगा।
एएसपी सोलन डॉ. शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से आरोपियों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।