गंदे पानी से बढ़ रहे त्वचा रोग: मनजीत लोचव

गंदे पानी से बढ़ रहे त्वचा रोग: मनजीत लोचव

नई दिल्ली, सत्यकेतन समाचार। ‘दिल्ली के हर गांव और कस्बे में जिस तरह लगातार गंदे पानी की आपूर्ति की जा रही है, उससे लोग तरह-तरह के रोगों के शिकार हो रहे हैं। खासतौर पर गंदे पानी से त्वचा रोग सबसे ज्यादा बढ़ रहे हैं। आगामी चुनाव में जनता इसका जवाब जरूर देगी।’ दिल्ली प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष मनजीत लोचव ने मंगलवार को ये बातें कहीं।

बिजवासन विधानसभा के रंगपुरी पहाड़ी क्षेत्र में मंगलवार को मनजीत लोचव के नेतृत्व में दिल्ली की केजरीवाल सरकार के खिलाफ जन आक्रोश रैली निकाली गई। इस मौके पर जनता को संबोधित करते हुए लोचव ने कहा कि केजरीवाल सरकार को जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं रह गया है। वो सिर्फ जनता को गुमराह करने में लगी है। जनता को भी यह समझ मे आ रहा है और आने वाले चुनाव में वो इसका जवाब जरूर देगी। रैली में इंद्रपाल, प्रकाश वर्मा, गीता देवी, राजेन्द्र सिंह, रमा देवी, संतोष झा और रुख्सार खान सहित तमाम लोगों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *