Kamla Nagar: कमला नगर में गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन से सामूहिक दुष्कर्म, PG मालिक पर लगा आरोप

Kamla Nagar: कमला नगर में गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन से सामूहिक दुष्कर्म, PG मालिक पर लगा आरोप

PG hostel warden gang raped in Kamla Nagar
प्रतीकात्मक तस्वीर

PG Hostel In Kamla Nagar: उत्तरी दिल्ली के कमला नगर (Kamla Nagar) में एक गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप निजी गर्ल्स हॉस्टल (PG Hostel Warden) चलाने वाले संचालक पर लगा है। घटना के तीन दिन बाद उत्तरी जिले के रूप नगर थाने में पीड़िता की शिकायत पर संचालक और उसके दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस अभी जांच में जुटी है।

कमला नगर में गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन से दुष्कर्म

डीसीपी मनोज कुमार मीणा के अनुसार, कमला नगर इलाके में निजी गर्ल्स हॉस्टल (Girls PG In Kamla Nagar) में पीड़िता युवती वार्डन और खाना बनाने का काम करती है। पीड़िता की रात में पीजी में रुकने की भी ड्यूटी है। शिकायत के अनुसार, रविवार को पीजी संचालक डिंपल अपने दो दोस्तों राहुल और मोहित के साथ पीजी में पहुंचा।

यह भी पढ़ें :- KASHMIRI GATE LOOT: कश्मीरी गेट मोनेस्ट्री के पास लूट, कैश एजेंट से 50 लाख लेकर फरार

जान से मारने की दी धमकी

इसके बाद राहुल और मोहित पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने लगे और डिंपल फोन पर बात करते हुए वहां से बाहर चला गया। इसके बाद राहुल और मोहित ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही वारदात के बाद आरोपी युवती को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए।

पुलिस जांच में जुटी

पीड़िता के अनुसार, सोमवार रात राहुल ने दोबारा दुष्कर्म किया। वारदात के बाद महिला डरी हुई थी। बुधवार को उसने सहेली के बार-बार पूछने पर आपबीती बताई। वर्तमान में पीजी में लगभग 30 छात्राएं रहती हैं। पुलिस मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

One thought on “Kamla Nagar: कमला नगर में गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन से सामूहिक दुष्कर्म, PG मालिक पर लगा आरोप

Comments are closed.