दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष बने सुभाष चोपड़ा, कीर्ति आजाद बने कैंपेन कमिटी चीफ।

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष बने सुभाष चोपड़ा, कीर्ति आजाद बने कैंपेन कमिटी चीफ।

सुभाष चोपड़ा

नई दिल्ली: विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया है। 20 जुलाई को शीला दीक्षित के देहांत के बाद यह पद रिक्त था। सोनिया गांधी ने इस पद पर सुभाष चोपड़ा को नियुक्त किया है, साथ ही बीजेपी से कांग्रेस में आए कीर्ति आजाद को प्रचार कमिटी का अध्यक्ष बनाया गया है।

लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार आज कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई। दिल्ली के पार्टी नेताओं के साथ चर्चा करने के बाद पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सुभाष चोपड़ा के नाम पर फैसला किया। दिल्ली कांग्रेस में फिलहाल तीन कार्यकारी अध्यक्ष हैं जिनमें हारून युसूफ, देवेंद्र यादव और राजेश लिलोठिया शामिल हैं. पिछले दो महीने से तीनों कार्यकारी अध्यक्ष पार्टी का काम देख रहे हैं। दिल्ली कांग्रेस का चीफ बनने के लिए कई नेताओं ने दावा किया था लेकिन अंत में सोनिया ने सुभाष चोपड़ा पर भरोसा जताते हुए उन्हें अध्यक्ष बनाया।

सुभाष चोपड़ा कौन है ?

1968 में छात्र नेता के तौर पर कांग्रेस की राजनीति में शामिल हुए। 1970-71 में दिल्ली छात्र संघ के अध्यक्ष बने। दिल्ली कांग्रेस के सचिव, खाजानची और महासचिव के अलावा उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके साथ ही 14-06-2003 तक वे दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *