Dharmendra: सनी देओल के पिता धर्मेंद्र के ‘HE-Man’ ढाबे पर किया कब्जा, मांगे डेढ़ करोड़ रुपए

Dharmendra: सनी देओल के पिता धर्मेंद्र के ‘HE-Man’ ढाबे पर किया कब्जा, मांगे डेढ़ करोड़ रुपए

'HE-MAN' Dhaba
‘HE-MAN’ Dhaba

Dharmendra, सत्यकेतन समाचार:धर्मेंद्र के रेस्टोरेंट को लेकर एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। शहर थाने क्षेत्र में स्थित HE-Man पर कब्जा करने, संबंधित धमकी देने व जालसाजी का केस उजागर हुआ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच का काम शुरू कर दिया है।

फिल्म अभिनेता Dharmendra के इसी साल फरवरी में जिस ‘HE-Man’ ढाबे का उद्घाटन किया था, उस पर कब्जा कर लिया गया है। यही नहीं, आरोपियों ने ढाबे के प्रबंधकों से डेढ़ करोड़ रुपए की मांग भी की और वहां गैरकानूनी गतिविधियों को भी अंजाम दिया।

उन्होंने आरोपितों से रेस्टोरेंट का कब्जा छुड़ाने का प्रयास भी किया, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई के साथ रेस्टोरेंट से कब्जा छुड़ाने की मांग की है।

खुद Dharmendra ने जोरशोर से किया था ऐलान…

खुद Dharmendra ने अपने इस ढाबे के बारे में फैन्स को जानकारी दी थी। Dharmendra ने 14 फरवरी (वेलेंटाइन्स डे) की ओपनिंग से एक दिन पहले ट्विटर और इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए थे। उन्होंने लिखा था, ‘डियर फ्रेंड्स, अपने पहले रेस्त्रां की ओपनिंग के बाद अब मैं अपने पहले फार्म टू फॉक रेस्त्रां का ऐलान करने जा रहा रहूं। इसे ‘HE-Man’ नाम दिया गया है। मैं आप भी के प्यार और सम्मान की कद्र करता हूं। आप सभी को प्यार….आपका धरम।’

https://www.instagram.com/p/B8dKp9wH2Kw/?utm_source=ig_embed

 

https://www.instagram.com/p/B9VqGjunudY/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

https://www.instagram.com/p/B9JmMWZnnAP/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *