दिल्ली हिंसा: DU के पिंजरा तोड़ ग्रुुप से जुड़ी दो  छात्राएं गिरफ्तार

दिल्ली हिंसा: DU के पिंजरा तोड़ ग्रुुप से जुड़ी दो छात्राएं गिरफ्तार

दिल्ली हिंसा

हाइलाइट्स:

  • दिल्ली हिंसा मामले में दो लड़कियों की गिरफ्तारी
  • पिंजरा तोड़ संगठन से जुड़ी हैं दोनों लड़कियां

रिमांड पर पिंजरा तोड़ ग्रुप की छात्राएं

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) CAA के खिलाफ देश की राजधानी दिल्ली में इस साल फरवरी के महीने में हिंसा भड़क उठी थी। दिल्ली हिंसा मामले को लेकर अभी जांच जारी है और गिरफ्तारियां भी हो रही है। हाल ही में दिल्ली हिंसा मामले में दो लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनको अब क्राइम ब्रांच ने रिमांड पर लिया है।

पिंजरा तोड़ ग्रुप की दोनों छात्राएं नताशा और देवांगना अब क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में है। क्राइम ब्रांच ने दोनों छात्राओं को दो और दिनों के लिए रिमांड पर लिया है। पुलिस अब कड़ाई से पूछताछ कर कुछ बड़े खुलासे कर सकती है। इससे पहले दोनों को जाफराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

महिलाओं को उकसाने का आरोप

जानकारी के मुताबिक इन दोनों छात्राओं ने अन्य कई छात्राओं और महिलाओं के साथ मिलकर मुस्लिम बहुल इलाकों में महिलाओं को सरकारी कानून के खिलाफ भड़काने और सड़क पर लाने का काम किया था। दोनों से अन्य आरोपियों और उनके ग्रुप के बारे में जानकारी लेनी है।

पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कई अन्य संगठन की कुछ छात्राएं उत्तर पूर्वी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली के मुस्लिम बहुल इलाकों की गलियों में सक्रिय हो गई थी। वहां अलग-अलग जगहों पर महिलाओं के साथ मीटिंग की जा रही थी। मकसद शाहीन बाग की तर्ज पर भजनपुरा, जाफराबाद, सीलमपुर, खुरेजी जैसे ही मुस्लिम बहुल इलाकों में रहने वाली महिलाओं को रोड साइड पर अपने बच्चों के साथ धरना प्रदर्शन करने के लिए तैयार किया जाना था।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *