दिल्ली: मौजपुर इलाके में दो गुटों के बीच पथराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

दिल्ली: मौजपुर इलाके में दो गुटों के बीच पथराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  •  शाहीनबाग के बाद अब जाफराबाद मेट्रो स्टेशन और चांदबाग में भी धरने पर बैठीं महिलाएं
  •  मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो का ठहराव रोका गया, सलीमपुर को यमुना विहार-मौजपुर से जोड़ने वाली सड़कें बंद
  •  महिलाओं का कहना है कि जब तक केंद्र सरकार सीएए वापस नहीं लेती, तब तक वे प्रदर्शन जारी रखेंगी

Stone pelting between two groups in Maujpur area, tear gas shells fired by Police

नई दिल्ली। दिल्ली के जाफराबाद के पास मौजपुर में पथराव हुआ। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। दरअसल, शाहीनबाग की तर्ज पर अब नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर शनिवार देर रात महिलाओं ने प्रदर्शन शुरू किया। रविवार दोपहर चांदबाग में भी ऐसा ही प्रदर्शन शुरू हुआ।

प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि जब तक केंद्र सरकार सीएए को वापस नहीं लेती है, तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा। इस बीच सरिता विहार और जसोला में रहने वाले स्थानीय लोगों ने इसके खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि शाहीनबाग, चांदबाग और जाफराबाद में हो रहे प्रदर्शन से उनका जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

Stone pelting between two groups in Maujpur area, tear gas shells fired by Police

महिलाओं के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने जाफराबाद स्टेशन पर मेट्रो ट्रेनों के रूकने पर रोक लगा दी है। मेट्रो स्टेशन में आने-जाने के गेट बंद कर दिए गए हैं। सलीमपुर को यमुना विहार और मौजपुर से जोड़ने वाली सड़कें भी बंद हो गई हैं।

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। प्रदर्शनकारी महिलाएं हाथों में तिरंगा लेकर आजादी के नारे लगा रही हैं। सामाजिक कार्यकर्ता फहीम बेग ने कहा- सरकार इस मुद्दे को लेकर लापरवाही बरत रही है। इससे लोगों का गुस्सा और भी बढ़ता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *