Delhi Lockdown: दिल्ली में 1 सप्ताह और बढ़ा लॉकडाउन, 10 मई तक होगा लॉकडाउन

Delhi Lockdown: दिल्ली में 1 सप्ताह और बढ़ा लॉकडाउन, 10 मई तक होगा लॉकडाउन

नई दिल्ली, सत्यकेतन समाचार। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। दिल्ली सरकार ने कोरोना रोकथाम के लिए पहले 1 सप्ताह का लॉकडाउन लगया था। लेकिन इस बीच कोरोना मामलों में कोई गिरावट नहीं देखी गई तो दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया था।

जिसके बाद दिल्ली सरकार ने दिल्ली में लॉकडाउन एक सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से यह फैसला लिया गया है। राजधानी में कोविड मरीजों की बढ़ती संख्या और स्वास्थ्य सुविधाओं को देखते हुए, सरकार अभी रियायत नहीं देगी। लॉकडाउन बढ़ने के साथ ही मौजूदा गाइडलाइंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अभी तक जारी नियम ही आगे भी लागू रहेंगे। छूट और पाबंदिया पहले की तरह ही जारी रहेगी। जिसकी जानकारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दी है।