दिल्ली प्रदर्शन: ओखला-कालिंदी कुंज मार्ग बंद, इन मेट्रो स्टेशनों के खोले गए गेट

दिल्ली प्रदर्शन: ओखला-कालिंदी कुंज मार्ग बंद, इन मेट्रो स्टेशनों के खोले गए गेट

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन का असर सड़क और मेट्रो मार्ग पर आज भी पड़ रहा है। इसके चलते ओखला-कालिंदी कुंज मार्ग लगातार चौथे दिन बंद है। अब भी मेट्रो के 8 स्टेशनों को भी बंद रखा गया है। आपको बता दें कि कालिंदी कुंज मार्ग पर दिल्ली पुलिस ने नोएडा टैफिक पुलिस को डायवर्जन गुरुवार को भी जारी रखने को कहा है। बुधवार को भी यह मार्ग बंद रहा था, जिससे दिन में तो आवागमन सामान्य रहा, लेकिन शाम होते ही डीएनडी पर लंबा जाम लग गया। देर रात तक वाहन रेंगते नजर आए। रविवार शाम से ही कालिंदी कुंज मार्ग पर डायवर्जन जारी है।

  •  कई मेट्रो स्टेशनों के गेट खुले

शाम करीब 5 बजे के बाद चांदनी चौक, बाराखंभा, मंडी हाउस, प्रगति मैदान, लाल किला, जामा मस्जिद, दिल्ली गेट, ITO, जनपथ, खान मार्केट, वसंत विहार और मुनिरका मेट्रो स्टेशनों के गेट खोल दिए गए हैं।

इससे पहले दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने गुरुवार सुबह जानकारी दी थी कि जामिया, जसोला विहार शाहीन बाग और मुनरीका स्टेशन पर एंट्री-एग्जिट बंद कर दिया गया। इसके बाद लाल किला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक और विश्व विद्यालय पर ट्रेनें रुकना बंद हुईं। पटेल चौक, लोक कल्याण मार्ग, उद्योग भवन, आईटीओ, प्रगति मैदान, खान मार्केट और केंद्रीय सचिवालय स्टेशन, वसंत विहार, मंडी हाउस, बाराखंभा, जनपथ, दिल्ली गेट भी बंद हो गए। शाम तक कुल 20 स्टेशन बंद हो गए थे।

  •  मेट्रो स्टेशन नाम
    1. जामिया
    2. जसोला विहार शाहीन बाग
    3. मुनिरका (गेट खुले)
    4. लाल किला (गेट खुले)
    5. जामा मस्जिद (गेट खुल गए हैं)
    6. केंद्रीय सचिवालय (गेट खुले)
    7. चांदनी चौक (खुल गया)
    8. विश्वविद्यालय (गेट खुले)
    9. पटेल चौक (गेट खुले)
    10. लोक कल्याण मार्ग (गेट खुले)
    11. उद्योग भवन (गेट ओपन)
    12. आईटीओ (गेट ओपन)
    13. प्रगति मैदान (एंट्री-एग्जिट गेट खुले)
    14. खान मार्केट (गेट खोले गए)
    15. वसंत विहार (गेट ओपन)
    16. मंडी हाउस (गेट खोले गए)
    17. बाराखंभा (गेट खुले)
    18. जनपथ (गेट ओपन)
    19. राजीव चौक (अब एंट्री और एग्जिट गेट खुले)
    20. दिल्ली गेट (गेट खुले)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *