JNU पहुंचीं Deepika Padukon, हिंसा के खिलाफ प्रोटेस्ट का किया समर्थन

JNU पहुंचीं Deepika Padukon, हिंसा के खिलाफ प्रोटेस्ट का किया समर्थन

Deepika Padukone reaches JNU

नई दिल्ली, सत्यकेतन समाचार। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन करने के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय पहुंची। दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा के बाद देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन चल रहा है. रविवार को नकाबपोश हमलावरों ने यूनिवर्सिटी कैंपस में तोड़फोड़, मारपीट की.

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक किसी हमलावर को गिरफ्तार नहीं किया गया है. वहीं, वीसी एम. जगदीश कुमार ने कहा कि ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस तरह की हिंसक घटना हमारे कैंपस में हुई. इधर, बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन करने के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय पहुंची।

Deepika Padukone reaches JNU

इस दौरान दीपिका ने जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष से भी मुलाकात की, जो हिंसा में जख्मी हो गई थीं। दीपिका शाम 7.45 बजे जेएनयू पहुंचीं। यहां वो करीब 10 मिनट तक रूकी। हालांकि उन्होंने कुछ भी नहीं कहा। इस दौरान जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार भी उनके साथ मौजूद रहे जो आजादी-आजादी के नारे लगा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *