Coronavirus :  बिगाड़ सकती है छोटी सी गलती भी होली के त्योहार का मजा, इन 10 बातों का रखें विशेष ध्यान …

Coronavirus : बिगाड़ सकती है छोटी सी गलती भी होली के त्योहार का मजा, इन 10 बातों का रखें विशेष ध्यान …

पर्व-त्योहार के जश्न में हम कई बार चीजों अनदेखा कर देते हैं। होली के मौके पर हमें विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

holi
holi

Coronavirus : कोरोनावायरस का खौफ इतना बढ़ गया है कि लोग एक जगह इकट्ठा ही नहीं होना चाहते हैं। ऐसे में अटकलें ये भी लगाई जा रही हैं कि इस खतरनाक वायरस का प्रकोप होली के त्योहार में और बढ़ सकता है। होली में लोग एक जगह पर जमा होते हैं और साथ ही पानी का भी खूब इस्तेमाल करते हैं। ऐसी परस्थिति में यह आशंका जताई जा रही है कि कोरोनावायरस का संक्रमण लोगों को इफेक्ट कर सकता है। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि आप कोरोना के डर से होली के त्योहार का आनंद ही न उठाएं। आज हम आपको कुछ खास टिप्स बताएंगे जिन्हें ध्यान में रखकर आप कोरोनावायरस से बचाव करते हुए होली खेल सकते हैं।

  • होली के मौके पर हमें विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
  1. पर्व-त्योहार के जश्न में हम कई बार चीजों अनदेखा कर देते हैं। होली के मौके पर हमें विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
  2. होली का त्योहार तो वैसे रंग और गुलाल का होता है, लेकिन कोरोनावायरस से बचाव के लिए इस बार पानी वाली होली से दूर ही रहें।
  3. कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए सूखी होली कारगर हो सकती है।
  4. हेवी वायरस होने की वजह से कोरोना ज्यादा दूर तक ट्रेवल नहीं कर पाता है। यह वेट पार्टिकल्स में ही ट्रेवल कर पाता है। ऐसे में सुरक्षित रहने के लिए सूखी होली का विकल्प चुनें।
  5. होली के जश्न में हम अपने स्वास्थ्य लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं। इस दौरान हम ध्यान ही नहीं देते हैं कि नाक या आंखों से पानी क्यों आ रहा है? ऐसी गलती बिल्कुल भी न करें और डॉक्टर से एक बार जरूर सलाह लें।
  6. कोशिश करें कि आप भीड़ वाली जगह कम जाएं। बेहतर रहेगा कि अपने घर पर ही एक दूसरे के साथ होली खेलें।
  7. होली के दिन अगर कोई बाहरी आपके घर आ रहा है तो उसे सेनेटाइजर इस्तेमाल कराने के बाद ही रंग लगाने दें।
  8. सार्वजनिक जगहों पर जाते वक्त मास्क पहनना बिल्कुल न भूलें।
  9. इस होली आप एक दूसरे को पूरी तरह से रंग में भिगोने की जगह माथे पर तिलक लगाकर भी त्योहार को मना सकते हैं।
  10. होली के दिन बाजार की बनी मिठाईयों के बजाए घर की बनी मिठाईयां प्रयोग में लाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *