
मुंबई , सत्यकेतन समाचार: कोरोना वायरस (Corona virus) को लेकर भारत में दहशत के साथ-साथ गलतफहमी भी बढ़ रही है। कई लोग इस गलतफहमी का शिकार हो रहे हैं, हाल ही में एसी कई घटनाएं सामने आई हैं जहां उत्तर-पूर्वी भारत के लोगों को नस्लभेद का सामना करना पड़ा है। चीन के वुहान शहर से निकले कोरोना वायरस ने पूरा दुनिया को चपेट में ले लिया है। यही कारण है कि दुनिया के अन्य लोग इसे ‘चाइनीज वायरस’ का नाम भी दे रहे हैं। भारत में तो लोगों ने सारी हदों को पार करते हुए उत्तर-पूर्वी भारतीयों को ही इस वायरस का नाम दे दिया है।
मुंबई में बाइक सवार ने महिला पर थूका
सोमवार को मुंबई में बाइक सवार द्वारा मणिपुर की महिला को ‘कोरोना’ बुलाकर उसपर थूकने की घटना सामने आई है जिसके बाद से सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है। इस मामले पर बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने लिखा, ‘नस्लवाद और नफरत फैलाने वालों को सख्त-से-सख्त सजा मिलनी चाहिए। भारतीय लोगों को कुछ उपद्रवी नहीं बांट सकते हैं।’ बता दें कि इससे पहले दिल्ली में भी मणिपुर की एक लड़की को ‘कोरोना’ बुलाकर उस पर थूकने का मामला सामने आया था। दरअसल, सोमवार को मुंबई पुलिस ने जानकारी दी कि सांताक्रूज में मणिपुरी 25 वर्षीय महिला गीता विहार जंक्शन से अपने दोस्त के साथ कलिना में मिलिट्री कैंप की ओर जा रही थी जहां आवश्यक सामान वितरित किया जा रहा था।
बाइक का नंबर नहीं देख सकी महिला
पुलिस अधिकारी ने बताया कि रास्ते में ही एक अज्ञात बाइक सवार ने उसका मास्क हटाकर महिला पर थूक दिया। इस घटना की जानकारी महिला ने पुलिस को दी, एफआईआर में महिला ने कहा, मुझे बाइक का नंबर नहीं दिखा लेकिन युवक के इस हरकत से मुझे कोरोना वायरस (Corona virus) हो सकता है। पुलिस ने आरोपियों का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
Viagra Kaufen Auf Rechnung Ohne Rezept totSmucceele [url=https://asocialiser.com/]Cialis[/url] Whobia Cipro And Amoxicillin Toghter Crinaorikinc Cialis avartiasmimi vente de cialis sans ordonnance