Corona Virus re-infected: नोएडा में ठीक हुए दो मरीजों को फिर हुआ कोरोना, डॉक्टर्स हैरान

Corona Virus re-infected: नोएडा में ठीक हुए दो मरीजों को फिर हुआ कोरोना, डॉक्टर्स हैरान

Two of Noida's patients have been re-infected despite two reports being negative

Two of Noida’s patients have been re-infected despite two reports being negative: नोएडा के दो मरीजों की दो रिपोर्ट नेगेटिव होने के बाद भी उन्हें दोबारा संक्रमण हो गया है। उन्हें दोबारा ग्रेटर नोएडा के जिम्स में भर्ती कर लिया गया है। दोनों मरीजों का नमूना लेकर चौथी बार जांच के लिए भेजा गया है। डॉक्टर इस स्थिति को देखकर असमंजस में हैं। इसके कारणों की जानकारी भी जुटा रहे हैं। दोनों मरीज को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। उनके संपर्क में रहने वाले लोगों को भी क्वारंटाइन कर दिया गया है। वहीं, विशेषज्ञ इसके कई कारण मान रहे हैं।

नोएडा के सेक्टर-137 स्थित 21 वर्षीय युवती और सेक्टर-128 का एक युवक दो जांच निगेटिव आने के बाद भी पॉजिटिव हो गए हैं। दोनों को तीन दिन पहले इलाज के बाद घर भेज दिया गया था। ठीक हुए मरीजों को घर भेजने से पहले तीसरी जांच के लिए एक नमूना लिया जाता है। अगर इसमें मरीज निगेटिव आता है तो 14 दिन तक घर में क्वारंटाइन रहना पड़ता है। दोनों मरीजों के पॉजिटिव आने के बाद उन्हें दोबारा ग्रेटर नोएडा के जिम्स में भर्ती कर लिया गया है। दोनों मरीजों का नमूना लेकर चौथी बार जांच के लिए भेजा गया है।

कारण जानने का प्रयास गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय माइक्रो बायलॉजी विभाग के एसिस्टेंट प्रोफेसर और डॉ. विश्वास त्रिपाठी बताते हैं कि दो बार जांच में निगेटिव आने के बाद फिर पॉजिटिव आने का मतलब शरीर में वायरस का दोबारा प्रकट होना हो सकता है। इसकी संभावना अधिक है। वह कैसे हुआ यह जांच का विषय हो सकता है। वहीं, एक पहलू यह भी है कि मरीज दोबारा संक्रमित हुए हों।

सीएमओ डॉ एपी चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों मरीजों की दो जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आ गए। मरीजों में किसी कोरोना संक्रमण के प्रभाव के लक्षण भी नहीं हैं, लेकिन उन्हें भर्ती कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *